सुपर एक्सक्लूसिव- जिला कांग्रेस रूद्रप्रयाग के व्हाट्सप्प ग्रुप में सीनियर नेता ने फैलाई अश्लीलता! कांग्रेस में मचा है हड़कम्प!
![]() |
| स्क्रीन शार्ट-1- जिला कांग्रेस के ग्रुप में अश्लील लिंक डलने के बाद मचा हंगामा |
कुलदीप राणा "आजाद"
रूद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग जिला कांग्रेस के व्हाट्सप्प ग्रुप में उस समय हड़कम्प मच गया जब रूद्रप्रयाग के सीनियर कांग्रेस नेता ने रूद्रप्रयाग जिला कांग्रेस के व्हाट्सप्प ग्रुप में अश्लील विडियों के लिंक डाल दिए, इससे पुरे व्हाट्सएप्प ग्रुप में हड़कम्प मच गया, जिससे भड़की कांग्रेस की महिला नेत्रीयों ने सीनियर कांग्रेसी नेता को जो भला बुरा व खरी खोटी सुनानी थी वो तो खूब सुना ही डाली लेकिन अश्लील विडियों के लिंक डालने सीनियर कांग्रेसी नेता को व्हाट्सप्प ग्रुप से निकाल भी दिया, मामला इतना बढ़ गया कि जिला कांग्रेस को अपना पूरा व्हाट्सप्प ग्रुप ही डिलीट मारना पड़ा।
जी हाॅ ऐसा ही कुछ अजब गजब कारनामा हुआ रूद्रप्रयाग जिला कांग्रेस के व्हाट्सप्प ग्रुप में, घटना बीते रविवार रात की है, जिला कांग्रेस के व्हाट्एप्प ग्रुप में कई महिला नेत्रीयाॅ भी जुड़ी हैं, नेताजी ने अश्लील विडियों का लिंक जैसे ही ग्रुप में डाला, पहले तो किसी को पता नही चला, लेकिन कुछ नेताओं को जैसे ही इसकी भनक लगी उन्होने मामला संभालने के लिए कई फोटोज एक साथ ग्रुप में डाल इसे छुपाना चाहा लेकिन तब तक नेताजी की कलई खुल चुकी थी, और कांग्रेस की महिला नेत्रीयों में ग्रुप में ही हंगामा शुरू कर दिया।
![]() |
| स्क्रीन शार्ट-1- जिला कांग्रेस के ग्रुप में अश्लील लिंक डलने के बाद मचा हंगामा |
रूद्रप्रयाग महिला कांग्रेस की नेत्रीयों ने नेताजी को जमकर खरी खोटी सुनाई, मर्यादाआं का हवाला दिया, कई नेत्रीयों और नेताओं ने तो मौके पर चोका मारने की भी कोशिश की और नेताजी को खूब भला बुरा कहा, जिसके बाद हंगामा बढ़ता देख व्हाट्सप्प ग्रुप एडमिन ने नेताजी को ग्रुप से बाहर खदेड़ने में ही भलाई समझी, लेकिन उसके बाद भी हंगामा कम नही हुआ तो आखिरकार जिला कांग्रेस के व्हाट्सप्प ग्रुप को ही पूरी तरह से डिलीट कर दिया गया। लेकिन बताया जा रहा है कि इससे भी महिला कांग्रेस नेत्रीयों का आक्रोश कम नही हुआ है, और सूत्रों का कहना है कि कई महिला नेत्री इस मामले को प्रदेश स्तर पर ले जाकार नेताजी की मटियामेट करने की तैयारी कर रहे हैं। वही फिलहाल नेताजी व्हाट्सप्प से ही नही बल्कि लोगों की नजरों में भी नही आ रहे है।

