रूद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में कई पेट्रोल पम्प में नही मिल रहा पेट्रोल! बढ़ी लोगों की परेशानियाॅ..
![]() |
| फोटो- मकड़ी बाजार में स्थित पेट्रोल पम्प में पेट्रोल के इन्तजार में खड़े वाहन। |
रूद्रप्रयाग- रूद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के दोनों पेट्रोल पम्प में पेट्रोल नही मिल पा रहा है, जिसके कारण स्थानीय निवासी ही नही बल्कि कावड़ यात्रियों को भी बड़ी परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। वही चमोली जिले की भी कुछ ऐसी ही कहानी है चमोली में भी पेट्रोल को लेकर कावड़ यात्रियो ने जमकर हंगामा भी काटा।
रूद्रप्रयाग मकड़ी बाजार में स्थित पेट्रोल पम्प भी पेट्रोलं नही मिल पा रहा है वही रूद्रप्रयाग के रेतोली में स्थित पेट्रोल पम्प की भी यही स्थिति है और वहाॅ पर पेट्रोल पम्प में पेट्रोल नही होने की बात कही जा रही है। ऐसे में जिला मुख्यालय में पेट्रोल न मिलने से स्थानीय लोगों की दिक्कतें तो बढ़ी ही हैं साथ में कावड़ यात्रियों की भी दिक्कतें काफी बढ़ गयी है, ऐसे में पेट्रोल पम्प में कहीं सन्नाटा पसरा हुआ है तो कहीं वाहन बाहर पर खड़े कर लोग पेट्रोल का इन्तजार कर रहे हैं।
चमोली जिले में भी कुछ ऐसा ही हाल है वहाॅ भी पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल नही मिल रहा है। चमोली में पेट्रोल न मिलने पर अलकनन्दा पेट्रोल पम्प में कावड़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया, और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया, जिसके बाद प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से कावड़ यात्रीयों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया।
वही रूद्रप्रयाग के जिला पूर्ती अधिकारी के एस कोहली का कहना है जिले में पर्याप्त पेट्रोल उपलब्ध है, उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नही आई है, फिर भी वह इस समबन्ध में पेट्रोल पम्प संचालकों से बात करेंगे कि आखिर पेट्रोल होने के बावजूद भी आखिर क्यों लोगोें को पेट्रोल नही दिया गया।
