न्यू टिहरी प्रेस क्लब नई कार्यकारिणी का गठन, गंगादत्त अध्यक्ष व अनुराग महासचिव हुए निर्वाचित।
![]() |
| फोटो- निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र बांटते निर्वाचन अधिकारी शशि भूषण भट्ट। |
अमनदीप भट्ट/ टिहरी।
न्यू टिहरी प्रेस क्लब के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष पद गंगादत्त थपलियाल और महामंत्री पर अनुराग उनियाल निर्वाचित हुए। प्रेस क्लब सभागार में अध्यक्ष गोविंद बिष्ट की अध्यक्षता में द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। संचालन महामंत्री डा.मुकेश नैथानी ने किया। पहले सत्र में निर्वतमान कार्यकारिणी ने गत दो वर्षो का लेखा-जोखा कार्यकारिणी के सम्मुख रखा। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी शशि भूषण भट्ट और तेजराम सेमवाल की रेखदेख में कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए।
जिसमें गंगादत्त थपलियाल अध्यक्ष, ओम रमोला उपाध्यक्ष, अनुराग उनियाल महामंत्री, मुनेंद्र नेगी कोषाध्यक्ष, अमन दीप भट्ट संयुक्त मंत्री, संदीप बेलवाल संप्रेक्षक, शैलेंद्र भट्ट, सौरभ सिंह, सुभाष राणा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र भेंट किए। इस मौके पर विक्रम बिष्ट, जयप्रकाश पांडेय, देवेंद्र दुमोगा, विजयराम गोदियाल, सुरेंद्र कंडारी, मुकेश रतूड़ी, राजपाल गुसांईं, कृष्ण स्वरूप डबराल, गिरीश तिवारी, धूम सिंह जखेड़ी, अब्बल चंद रमोला आदि मौजूद रहे।
