रूद्रप्रयाग- मंदाकिनी में नहाते वक्त डूबा यूवक, खोजबीन जारी!

रूद्रप्रयाग- मंदाकिनी में नहाते वक्त डूबा यूवक, खोजबीन जारी! 

रूद्रप्रयाग- मंदाकिनी में नहाते वक्त डूबा यूवक, खोजबीन जारी!
रूद्रप्रयाग- मंदाकिनी में नहाते वक्त डूबा यूवक, खोजबीन जारी! 
अनूप रमोला / अगस्त्यमुनि। 
अगस्त्यमुनि के आप मंदाकिनी नदी में हादसा हुआ है, एक युवक का मंदाकिनी नदी में नहाते वक्त पैर फिसलने से यूवक मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में बह गया, जिसके बाद से पुलिसकर्मी और एनडीआरएफ के जवानों का सर्च अभियान जारी है, लेकिन अबतक युवक का पता नही चल पाया है। 
अगस्तमुनि गंगतल महादेव मंदिर के ठीक सामने सौड़ फलाती झूला पुल के नीचे मंदाकिनी नदी में 3 यूवक अर्जुन सिंह, यशवंत सिंह, बलवंत सिंह नहा रहे थे, नहाते वक्त अचानक बलवंत सिंह का पैर नदी के तेज बहाव के कारण पानी में फिसल गया, बलवंत सिंह को पानी में फिसलते देख यशवंत सिंह ने अपने हाथों से पकड़ना चाहा लेकिन कामयाबी नही मिल पाई, और बलवंत सिंह मन्दाकिनी नदी के तेज बहाव में बह गया।
बलवन्त को ढूढने के लिए अगस्त्यमुनि थाना के पुलिसकर्मी और एनडीआरएफ के जवानों ने सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन अबतक कामयाबी नही मिल सकी है, मंदाकीनी नदी में बहे यूवक की पहचान बलवन्त सिंह पुत्र रणजीत सिंह रावत ग्राम सौड़ फलाती उम्र 28 वर्ष के रूप में हो चुकी है, बताया जा रहा है कि बलवन्त की 2 साल की एक छोटी सी नन्ही बालिका भी है, वही घटना के बाद से ही बलवन्त के गांव सौड़ फलाती में मातम का माहौल है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇