हेली सेवा में कालाबाजारी व धोखाघड़ी पर रूद्रप्रयाग पुलिस का शिकंजा, एक ओर पर मुकदर्मा दर्ज।

हेली सेवा में कालाबाजारी व धोखाघड़ी पर रूद्रप्रयाग पुलिस का शिकंजा
हेली सेवा में कालाबाजारी व धोखाघड़ी पर रूद्रप्रयाग पुलिस का शिकंजा

राजेश नेगी
केदारनाथ यात्रा में हेली सेवा को लेकर हो रही मारामारी के बीच कई धोखेबाज तीर्थयात्रीयों को फर्जी टिकट थमा लूटने का काम कर रहे है, लेकिन अब रूद्रप्रयाग के एसपी अजय सिंह के आदेश के बाद ऐसे धोखोबाजों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, वर्तमान समय में जनपद रूद्रप्रयाग में चल रही श्री केदारनाथ यात्रा अपने चरम पर है, जहॉ पर देश के हर कोने से श्रद्वालु दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्थान गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग से श्री केदारनाथ धाम हेतु हैली सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। ऑफलाइन टिकटों की बिक्री हेतु गढ़वाल मण्डल विकास निगम को अधिकृत किया गया है, जिनके द्वारा स्थान गुप्तकाशी में अपना काउण्टर व्यवस्थित किया गया है। पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग द्वारा जनपद स्तर पर हैली टिकटों की कालाबाजारी, टिकटों की मूल्य से अधिक दर पर बिक्री, जाली टिकटों की शिकायतों पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने हेतु टीमों का गठन किया गया है। विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि कतिपय लोगों द्वारा जीएमवीएन द्वारा जारी किये गये टिकटों का दुरूपयोग किया जा रहा है। ऐसी ही एक शिकायत के आधार पर दिये गये टिकट को गुप्तकाशी स्थित काउण्टर के माध्यम से चैक कराया गया तो पाया कि वास्तव में उक्त टिकट को फर्जी टिकट बनाकर बेचा गया है। इस घटना के सन्दर्भ में गुप्तकाशी स्थित काउण्टर के नोडल अधिकारी श्री विजय गुप्ता द्वारा थानाध्यक्ष गुप्तकाशी को लिखित तहरीर के माध्यम से अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में निगम द्वारा केदारनाथ हैली यात्रा हेतु ऑफ लाइनध्ऑन लाइन टिकट जारी किये जा रहे हैं। किसी रॉबिन नाम के ऑपरेटर द्वारा निगम द्वारा जारी किये गये मूल टिकट की कॉपी करते हुए रू 16000 का फर्जी टिकट बनाते हुए दिनांक 06.06.2019 हेतु जारी किया गया है। जबकि उक्त टिकट को निगम द्वारा क्यूआर स्कैन किया गया तो पाया कि उक्त टिकट निगम द्वारा यात्री को जारी किया जा चुका है तथा, जिसकी धनराशि रूपये 9396 है। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया है, कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर निगम की छवि खराब करने व यात्रियों से धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से फर्जी टिकट बनाया गया है। आवेदक की तहरीर के आधार पर थाना गुप्तकाशी पर मु0अ0सं0 15ध्2019 धारा 420 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इससे पूर्व भी दिनांक 01.06.2019 को चैकी फाटा पर हैली टिकटों की धोखाधड़ी के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇