बैकिंग न्यूज- श्रीनगर मेडिकल काॅलेज में गुलदार घुसने से मचा हड़कम्प, कर्मचारी को किया घायल!
राजेश नेगी / श्रीनगर। आज यानी रविवार सुबह श्रीनगर मेडिकल कालेज की मुख्य ईमारत में गुलदार घुसने से हड़कम्प मच गया, श्रीनगर मेडिकल कालेज में धुसे गुलदार ने फार्माकोलाॅली विभाग के कर्मचारी युद्धबीर सिंह रावत पर झपटा मार घायल कर दिया।
घटना आज सुबह की है जब अचानक श्रीनगर मेडिकल कालेज में गुलदार घुसने से अफरा तफरी का माहौल बन गया, इस बीच गुलदार ने फार्माकोलाॅली विभाग के कर्मचारी युद्धबीर सिंह रावत पर झपटा मार घायल कर दिया, ओर उसके बाद गुलदार फार्माकोलाॅली विभाग के कोरीडोर की ओर भागकर छुप गया, जिसके बाद से ही पूरे श्रीनगर मेडिकल कालेज में हड़कम्प मचा हुआ है, बताया जा रहा है कि अभी भी गुलदार मेडिकल काॅलेज में कहीं छुपा हुआ है, काॅलेज प्रशासन ने मेडिकल काॅलेज की चार मंजिला इमारत के सभी निकासी ग्रिलों को बन्द कर दिया है, और गुलदार की खोजबीन जारी है।
![]() |
| फोटो - श्रीनगर मेडिकल काॅलेज में गुलदार के हममें में घायल युद्धवीर सिंह व गुलदार की तलाश करती पुलिस |
वही गुलदार के हमले में घायल युद्धवीर सिंह को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, बताया जा रहा है कि युद्धवीर सिंह पर जहाॅ पर गुलदार ने हमला किया उसके पास ही श्रीनगर मेडिकल कालेज के दो अन्य विभाग हैं, जहाॅ पर डाक्टरों की वर्कशाॅप चल रही थी, जिसमें 30 डाक्टर मौजूद थे, ऐसे में अगर गुलदार वहाॅ घुस जाता तो अफरा तफरी का माहौल और ज्यादा बढ़ सकता था। फिलहाल वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस की टीम को लॉबी में गुलदार के पंजों के निशान दिखे। टीम ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

