उत्तराखण्ड़ समाचार: पाचवें दिन भी जारी रहा पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ का कार्य बहिष्कार..

घनसाली में पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ का कार्य बहिष्कार, 16 जून से अनिश्चित कलमबंद कार्यबहिष्कार का एलान

आनंद नेगी
घनसाली। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की अपनी एक सूत्रीय मांग उत्तराखंड शासन द्वारा नायब तहसीलदार के पदों पर राजस्व संग्रह अमीनों को पदोन्नति में 6 फीसद नियम विरुद्ध कोटा दिये जाने के विरोध में संघ की आज पांचवे दिन भी दो घण्टे का कार्य बहिष्कार जारी रहा है। संघ ने 15 जून तक शासन द्वारा शीघ्र उक्त निर्णय वापस नही लिए जाने पर अनिश्चित कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर तहसील घनसाली के राजस्व निरीक्षक,राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवकों का 10 बजे से दिन 12 तक सांकेतिक कार्य बहिष्कार आज पांचवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष हितराम मंमगाई तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड शासन द्वारा नायब तहसीलदारो के पदो पर राजस्व संग्रह अमीनों को पदोन्नति में 6 प्रतिशत नियम विरुद्ध कोटा दिया गया जिसका राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ घोर विरोध करता है उन्होने कहा कि सरकार द्वारा 15 जून तक निर्णय वापस नही लिया गया तो 16 जून से अनिश्चित कलमबंद कार्यबहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सचिव राकेश सेमवाल संरक्षक संजय नेगी सतीश डोभाल दिनेश बहुगुणा धनपति लाल , 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇