यमुनोत्री में लगा पारदर्शी डोनेशन बॉक्स, श्रद्धालुओं ने एसडीएम का जताया आभार।।

उत्तरकाशी।। यमुनोत्री धाम में दानपात्र को कपड़े से ढकने की शिकायत के बाद प्रशासन ने यहाँ पारदर्शी दान पात्र की व्यवस्था कर दी है। उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ न्यूज पोर्टल पहाड़ी खबर नामा ने यह खबर प्रमुखता से दिखाई थी। यमुनोत्री तीर्थ पुरोहितों ने पारदर्शी दान पात्र लगाने के बाद नाराजगी व्यक्त की, साथ ही पुजारियों ने इसे तीर्थ पुरोहितों और धाम की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। आप को बता दें कि यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों द्वारा दी जाने वाले डोनेशन बॉक्स को कपड़े से ढका गया था। इसकी शिकायत मिलते ही एसडीएम बड़कोट अनुराग आर्य ने जांच बिठाई थी, जिसके बाद  मंदिर में एक पारदर्शी दानपात्रलगवा दिया है और इसे कपड़े से नहीं ढकने की हिदायत दी है। यमुनोत्री धाम में पारदर्शी दान पात्र लगने के बाद एसडीएम अनुराग आर्य की तीर्थ यात्रियों ने सराहना की है, फिरोजाबाद, आगरा से आये श्रद्धालु अनूप तिवारी,चक्रेश यादव,संजय यादव,मुकेश यादव ने बताया कि यमुनोत्रीधाम श्रद्धालु बड़ी आस्था और विश्वास से आता है और श्रद्धानुसार यमुना मैय्या को भेंट करना चाहता है लेकिन यहाँ पुरोहितों के द्वारा दान पात्र को कपड़े से ढक कर रखना न्यायोचित नही है।  उन्होंने एसडीएम बड़कोट का आभार जताया कि उनके द्वारा धाम में पारदर्शी दान पात्र लगाया गया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇