पुलिस-प्रशासन के संयुक्त अभियान में फंसे व्यक्ति का किया गया सफल रेस्क्यू।


राजेश नेगी/रुद्रप्रयाग।
रुद्रप्रयाग में देवरियाताल-चोपता पैदल ट्रैक पर बीते रोज रास्ता भटक गए पर्यटक को पुलिस- प्रशासन ने संयुक्त अभियान चला सफल रेस्क्यू किया है, बीते रोज 26 अप्रैल की साँय 07:30 बजे सूचना मिली कि देवरिया ताल से चोपता पैदल ट्रेक पर गया एक व्यक्ति प्रभु सिमरन सिंह रास्ता भटकने के कारण फंसा हुआ हेै, इस सूचना पर ऊखीमठ से थाना ऊखीमठ व तहसील ऊखीमठ की संयुक्त टीम उक्त व्यक्ति की तलाश हेतु रवाना हुई, पैदल मार्ग लगभग 22 किलोमीटर लम्बा एवं घना जंगल होने के कारण अथक प्रयासों के उपरांत रात्रि 01:30 बजे उक्त व्यक्ति का सकुशल रेस्क्यू कर गया उसे ऊखीमठ लाया गया।
रेस्क्यू अभियान में उखीमठ के तहसीलदार श्री श्रेष्ठ गुनसोला, उप निरीक्षक मुकेश थलेड़ी, आरक्षी रियाज अली, आरक्षी शहबान अली व डीडीआरएफ टीम शामिल रही।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇