पत्नी ही रोहित शेखर की हत्यारी, हुई गिरफ्तारी।


हाड़ी खबरनामा।
आखिरकार रोहित शेखर की हत्या की गुत्थी सुलझ गयी हैं पत्नी अपूर्वा ने ही रोहित की हत्या की थी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। 
क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी राजीव रंजन ने बताया कि मामले में रोहित की पत्नी अपूर्वा शुक्ला, नाैकर भोलू और अखिलेश संदेह के घेरे में थे। जांच और पूछताछ में पता चला कि अपूर्वा ने ही रोहित की हत्या की है। राजीव रंजन ने बताया कि 10 अप्रैल को रोहित अपनी मां उज्ज्वला के साथ उत्तराखंड के काठगोदाम गए थे। वह 15 अप्रैल को रात 10 बजे वापस दिल्ली लौटे। इस दौरान राेहित ने शराब पी हुई थी। 11 बजे डिनर करने के बाद उनकी मां तिलक लेन वाले घर चली गईं। बाकी लोग डिफेंस कॉलोनी वाले घर में रहे। इसके बाद नौकरों ने रोहित को दूसरी मंजिल पर जाते हुए देखा। अपूर्वा 12:45 तक टीवी देखती रही। इसके बाद वह भी दूसरी मंजिल पर गई। वह वारदात वाली रात घर में ही रही।

अगली शाम 4 बजे नौकरों ने देखा कि रोहित कोई जवाब नहीं दे रहे और उनकी नाक से खून बह रहा है। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एम्स अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम से पता चला कि उनकी मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई, बल्कि डिनर करने के कुछ देर बाद रात करीब 1 बजे मुंह दबाकर उनकी हत्या की गई है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇