रूद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव- लुट गया कांग्रेस का घर! बीजेपी की अमरदेई शाह बनी अध्यक्ष, कांग्रेस के बागी सुमन्त उपाघ्यक्ष..
![]() |
| फोटो- जीत के बाद डीएम से प्रमाण पत्र लेतीे नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षा अमरदेई शाह। |
रामरतन पंवार/रूद्रप्रयाग।
रूद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने बम्फर जीत दर्ज की है, बीजेपी की प्रत्याशी अमरदेई शाह ने कांग्रेस के प्रत्याशी ज्योति देवी को 6 वोटों से हरा जीत दर्ज की, जबकि जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के बागी नेता सुमन्त तिवारी ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह को 6 वोटों से हरा दिया, बीजेपी और कांग्रेस के बागीयों ने गठजोड़ से रूद्रप्रयाग जिला पंचायत के समीकरण बने हैं, कांग्रेस नेताओं की बड़ी नाकामी रही जो कांग्रेस अपना घर बचा पाई और न ही जिला पंचायत अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद पर जीत के ईदगिर्द भी पहुच पायी।
![]() |
| फोटो- जीत के बाद डीएम से प्रमाण पत्र लेते नव निर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी। |
सुबह 10 बजे से शुरू हुए मतदान में पहले कांग्रेस पाले के 6 जिला पंचायत सदस्यों ने सबसे पहले मतदान किया, जिसके बीजेपी और कांग्रेस के बागी खेमे के पक्ष के 12 जिला पंचायत सदस्यों ने एक - एक कर मतदान किया, जिसके बाद वही परिणाम घोषित हुआ जिसकी सभी को अपेक्षा थी, बीजेपी की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अमरदेई शाह को 12 मत पड़े जबकि कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति देवी को मात्र 6 वोट पड़े, जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी अमरदेई शाह 6 वोटों से विजय घोषित कर दी गयी। वही निर्दलीय की जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रत्याशी सुमन्त तिवारी को 12 मत पड़े जबकि कांग्रेस की जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह को मात्र 6 वोट पड़े, जिसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी सुमन्त तिवारी को 6 वोटों से विजय घोषित कर दिया गया।
कांग्रेस नही बचा पाई अपना घर।
पंचायत चुनाव में कांग्रेस के नेता अपना घर नही बचा पाए, कांग्रेस पृष्ठभूमि के 4 जिला पंचायत सदस्यों को कांग्रेस बीजेपी खेमे में मतदान करने से नही रोक पाई, यहां तक कि कांग्रेस की एक समर्थित प्रत्याशी बन जिला पंचायत सदस्य भी इसमें शामिल हैं, शुरू से ही कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कूर्सी की लडाई में कमजोर नजर आ रही थी, ऐसे में कांग्रेस खेमे के 4 जिला पंचायत सदस्यों ने बीजेपी के साथ मिल ऐसा समीकरण बनाया कांग्रेस जिला पंचायत में चारों खाते चित हो गयी, कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी सुबह से ही मतदान केन्द्र विकास भवन से दूरी बनाए रखी, कांग्रेस अगर अपना घर बचा लेने में कामयाब रहती तो शायद परिणामों से आज कांग्रेस को इतनी निराशा नही होती।

