बर्फानी हुए बाबा केदार! केदारघाटी में ठण्ड़ का बढ़ा सितम!देखिए केदारघाटी की ताजा तस्वीरें..
![]() |
फोटो- बर्फबारी के बार केदारपुरी |
कैलास सिंह/केदारनाथ
मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी के अनुरूप ही उत्तराखंड में बीते दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है लगातार ठंड में बढ़ोतरी हुई है. वही मौसम विभाग ने कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की थी। जो कि सच साबित हुई हैं और हिमालय की ऊची चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई है।
![]() |
फोटो- बर्फबारी के बार केदारनाथ मंदिर |
भगवान भोलेनाथ के धाम केदारनाथ में कल सांय से रूक-रूककर बर्फबारी हो रही है। जिसका असर धाम मे चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों मे पड़ रहा है। लगातार बर्फबारी के कारण केदारनाथ मे तापमान मे भारी गिरावट दर्ज की गयी है ताजा बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम के साथ ही, आस-पास के इलाकों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। जिससे पूरी केदारघाटी शीतलहर की चपेट मे आ गयी है केदारपुरी सहित आसपास की पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर से लिपट गया है, वही चोपता, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, दुगलबिट्टा, देवरियाताल सहित कईं पर्यटकस्थल बर्फ से ढक गये हैं, भारी बर्फबारी से उच्च हिमालय क्षेत्र में मौसम की दुश्वारियो से जनजीवन प्रभावित हो गया है लोग घरो मे कैद रहने के लिए विवश हैं।