केदारनाथ क्षेत्र के सोनप्रयाग में बिक रही थी अवैध शराब! पुलिस थी सुस्त पर व्यापारियों ने लिया एक्शन...


केदारनाथ क्षेत्र के सोनप्रयाग में बिक रही थी अवैध शराब! पुलिस थी सुस्त पर व्यापारियों ने लिया एक्शन...

पकड़ी अवैध शराब
फोटो- सोनप्रयाग में व्यापारियों ने पकड़ी अवैध शराब व शराब व्यापारी। 
कैलाश नेगी/केदारनाथ।

सोनप्रयाग। देश-दुनिया के लोगों के लिए आस्था के केन्द्र केदारनाथ धाम के अहम पड़ाव सोनप्रयाग में अवैध शराब का जमकर कारोबार हो रहा है लेकिन जिम्मेदार पुलिस जब इस पर शिकायत के बाद भी एक्शन नही लिया तो ऐसे में मजबूर व्यापारियों ने खुद अवैध शराब तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, और दो लोगों को 62 बोतल अवैध शराब के साथ पकड़कर पुलिस को कार्यवाही के लिए सौंप दिया। 



देखिए विडियो- सोनप्रयाग में अवैध शराब कारोबार। 

व्यापारियों का कहना है कि व्यापार संघ सोनप्रयाग द्वारा सोनप्रयाग पुलिस थाने में कुछ समय पहले केदारनाथ के अहम पड़ाव सोनप्रयाग में अवैध शराब तस्करी व बिक्री की लिखित शिकायत दी थी, लेकिन इस पर सोनप्रयाग थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की, इसके बाद 10 दिन पूर्व व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने व्यापार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला के नेतृत्व में शराब तस्करों को खुद चेतावनी दी कि केदारनाथ यात्रा पड़ाव सोनप्रयाग में अवैध शराब का कारोबार बन्द कर दें, नही तो व्यापारी खुद उनके खिलाफ अभियान चलायेगे, लेकिन अवैध शराब कारोबारियों पर इसका कोई असर नही पड़ा। 




जिसके बाद आज व्यापार संघ सोनप्रयाग ने व्यापार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला के नेतृत्व में खुद अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान की शुरूआत कर दी, आज दोपहर 3 बजे व्यापार संघ सोनप्रयाग ने अवैध शराब व्यापारियों के खिलाफ पुलिस की गैर मौजूदगी में खुद सर्च अभियान के तहत 62 अवैध बोतलों के साथ दो लोगों को पकड़ लिया, जिसके बाद अवैध शराब के साथ दोनों लोगों को व्यापारियों ने पुलिस को सौंप दिया, पुलिस द्वारा अब अवैध शराब तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇