रूद्रप्रयाग में चुनावी रंजिश के चलते वाहन पर लगाई आग! पुलिस ने 3 लोगों के लिया हिरासत में..
रूद्रप्रयाग। पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद अब चुनावी रंजिश भी देखने को मिलने लगी है, रूद्रप्रयाग गुप्तकाशी क्षेत्र के सल्या गांव में एक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे वाहन जलकर खाक हो गया, पूरे मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुछताछ जारी है।
![]() |
| फोटो 2- जली हुई टाटा सूमो वाहन। |
एसपी रूद्रप्रयाग अजय सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है अबतक पूरे मामले मेें तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, तीनों लोगों से पुछताछ की जा रही है, चुनाव के बाद माहौल खराब करने वाले किसी भी दोषी का बख्सा नही जायेगा।

