बैकिंगः दिल्ली सरकार खोलेगी गढ़वाली भाषा अकादमी! सीएम केजरीवाल ने माना गढ़वालियों का लोहा..
पहाड़ी खबरनामा ब्यूरो/दिल्ली।
दिल्ली सरकार जल्द ही गढ़वाली भाषा पर अकादमी खोलने जा रही है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने खुद इस पर हामी भरी है, गढ़वाली के साथ ही इस अकादमी में कुमाऊनी भाषा को भी सम्मलित किया जा सकता है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के विकास में गढ़वालियों का लोहा मानते हुए कहा कि दिल्ली के विकास मे भले ही गढ़वालियों का बड़ा योगदान है लेकिन अपनी माटी की खूशबू को कभी भी गढ़वाली नही भूल सकते।
विडियो देखिए- क्या कहा अरविन्द केजरीवाल ने
गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा आयोजित वीर चंद्रसिंह गढवाली मेधावी विद्यार्थी सम्मान सामारोह-2019 में शिकरत करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड के गढ़वाल समाज के लोगों का दिल्ली के विकास में बहुत बड़ा योगदान है। अपनी मिट्टी कभी कोई भूल नहीं सकता। मुझे खुशी है कि पिछले साल पूरे दिल्ली में 65 जगहों में उत्तरायणी का उत्सव दिल्ली सरकार के माध्यम से मनाया गया। इस साल और भी ज्यादा बड़े स्तर पर उत्तरायणी मनाया जाएगा।
![]() |
| दिल्ली सरकार खोलेगी खुलेगी गढ़वाली भाषा अकादमी |
वही कार्यक्रम के बाद अरविन्द केजरीवाल ने अपने फेसबुक पेज से भी जल्द अकादमी खोलने को लेकर गढ़वालीयो को भरोषा दिया, वही सवाला के जवाब में अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि गढ़वाली के साथ ही कुमाऊनी भी अकादमी में सम्मलित की जायेगी, कार्यक्रम के अन्त में केजरीवाल ने कहा कि गढ़वाल हितैषिणी सभा का बहुत बहुत शुक्रिया मुझे दिल्ली के गढ़वाल समाज के लोगों से बातचीत करने का मौका मिला!
