नई शिक्षा नीति में जल व वन संरक्षण पर जोर! सेना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालयों में शुरू होंगे विशेष कोर्स- ड़ा निशंक

नई शिक्षा नीति में जल व वन संरक्षण पर जोर! सेना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालयों में शुरू होंगे विशेष कोर्स- ड़ा निशंक
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक
फोटो- केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक।
महेश पंवार / रायवाला। 
रायवाला में आयोजित एक कार्यक्रम  में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति को जल्द लागू किया जाएगा। उन्होने कहा कि यह नये राष्ट्र की आधारशिला है। नई शिक्षा नीति में जल व वन संरक्षण पर जोर दिया गया है। छावनी के केंद्रीय विद्यालयों में नए विशेष कोर्स आरंभ किए जा रहे है जिनसे छात्रों में देश भावना बढ़ेगी। 

सोमवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. निशंक रायवाला कैंट स्थित आडिटोरियम पहुंचे। जहां उन्होने केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से मिले और नई शिक्षा नीति के विषय पर चर्चा की। उन्होने कहा कि 33 साल बाद देश में नई शिक्षा नीति लागू होने जा रही है। उन्होने बताया कि कई बार नीतियां बनती हैं लेकिन लागू नहीं हो पाती है। उन्होने विश्वास दिलाया कि नई शिक्षा नीति जल्द लागू होगी। उन्होने नई शिक्षा नीति को नये राष्ट्र की आधारशिला बताया। 

उन्होंने कहा कि एक शिक्षक न केवल लीडर विचारक, वैज्ञानिक होता है बल्कि एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी से अधिक कठिन एक अध्यापक बनना होता हैं, क्योंकि एक अध्यापक आईएएस, वैज्ञानिक और समाज सेवी आदि का भी निर्माण करता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा नीति में जल व वन संरक्षण पर जोर दिया गया है। नई शिक्षा नीति में जल व वन संरक्षण पर जोर दिया गया है। छावनी के केंद्रीय विद्यालयों में नए विशेष कोर्स आरंभ किए जा रहे है जिनसे छात्रों में देश भावना बढ़ेगी। इस दौरान उन्होंने सम्भाग उपायुक्त से बोर्ड परीक्षा के मेधावी बच्चों की सूची भी मांगी ताकि उनको सम्मानित किया जा सके। इस दौरान रायवाला छावनी के ब्रिगेडियर आकाश बजाज, प्रभारी उपायुक्त विनोद कुमार, सहायक आयुक्त अल्का गुप्ता, सुकृति रैवानी, प्राचार्या रचना देव, मेयर अनीता ममगाईं, प्रदीप धस्माना, गणेश रावत आदि रहे। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇