महिलाओं को दिए स्वरोजगार के टिप्स....

महिलाओं को दिए स्वरोजगार के टिप्स
महिलाओं को दिए स्वरोजगार के टिप्स
वाचस्पति रयाल/ नरेंद्र नगर। 
महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के जरिये कार्य करने के प्रति प्रेरित करने तथा स्वरोजगार अपनाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से कुमारखेड़ा में नाबार्ड तथा स्वयंसेवी संस्था सेवा के तत्वावधान में सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की बैठक आयोजित की गई।

 इस बैठक में उपस्थित स्वयं सहायता समूहों  से जुड़ी महिलाओं को नाबार्ड के टिहरी जिला विकास प्रबंधक कृष्णा सिंह तथा स्वयंसेवी संस्था सेवा की सचिव यशोधरा जोशी ने महिला उत्थान से संबंधित कई विषयों की जानकारी महिलाओं को दी। बताया कि महिलायें अपना स्वरोजगार अपनाएं इसके लिए महिला सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार के कार्य अपनाने के लिए सरकार की अनेकों योजनाएं हैं।
महिलाओं को दिए स्वरोजगार के टिप्स

मगर सवाल यह है कि उत्पाद पैदा करने के लिए लगन व निष्ठा पूर्वक कार्य करने की जरूरत है ताकि खुले बाजार में आपका माल उत्तम दर्जे का साबित हो सके। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कृष्णा सिंह ने बताया कि कृषि संबंधी यंत्रों को खरीदने में महिला सहायता समूह को सरकार द्वारा 80% छूट का प्रावधान है, कहा कि ऐसे अवसरों का लाभ महिला सहायता समूह को वक्त रहते उठाने चाहिए और अपनी आर्थिकी मजबूत करने की  दिशा में मजबूती से कदम आगे बढाने चाहिए।
कृष्णा सिंह तथा यशोधरा जोशी ने सिलाई ,बुनाई ,फूड प्रोसेसिंग ,मशरूम की खेती, कागज के लिफाफे का निर्माण, कृषि यंत्रों को सब्सिडी पर खरीदने जैसे कई बिंदुओं पर महिलाओं से सविस्तार चर्चा की।

बैठक में कागज की थैलियों को बनाने का निर्णय लिया गया।  बैठक में सेवा बसेरा, सेवा कोमल, सेवा शक्ति, सेवा कोशिश, सेवा चमन,सेवा आकाश, सेवा चाह तथा सेवा अमूल्य सहित सात महिला सहायता समूहों ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रंजना सिंह, प्रेरक लक्ष्मी थपलियाल, दिगम्बरी रयाल,सरोजिनी देवी, सुनीता भंडारी कुंजा देवी व सतेश्ववरी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇