नरेंद्र नगर: हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस..

नरेंद्र नगर: हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस..
एसडीएम युक्ता मिश्र
फोटो- बोर्ड परीक्षा में प्रतिभावान छात्रों का सम्मानित करती एसडीएम युक्ता मिश्र। 
वाचस्पति रयाल। 
नरेंद्र नगर।देश का 73वां  स्वतंत्रता दिवस यहां नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः शहर की छोटी-बड़ी सभी शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने शहर के मुख्य मार्गों पर देशभक्ति के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली। नगर पालिका मैदान में आयोजित सामूहक झंडारोहण कार्यक्रम की शुरुआत पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने शहीद स्मारक पर  शहीदों  और स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए ध्वजारोहण के साथ  शुरू किया।

उधर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में कॉलेज के संरक्षक तथा आर एस एस के मंडल समन्वयक राजवीर सिंह पुंडीर ने ध्वजारोहण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के संरक्षक राजवीर पुंडीर तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह पुंडीर ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्षों पहले स्थापित नगर में यह विद्यालय छात्र-छात्राओं के भविष्य के निर्माण की आधारशिला रखने में मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय स्टाफ की सराहना की।
शहर के सभी शिक्षण संस्थाओं व कार्यालयों के विभागाध्यक्षों ने झंडारोहण किया। पालिका मैदान में आयोजित  सभा को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने देश पर कुर्बान हुए शहीदों की वीर गाथा का स्मरण करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए वे हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं। शहरवासियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे नगर के विकास, पॉलीथीन उन्मूलन तथा शहर की साफ-सफाई में सभी का सहयोग लेकर आगे बढ़ने का काम करने को कृतसंकल्प हैं तथा उम्मीद जताई कि शहर के नेक विकास कार्यों को संपन्न कराने में उन्हें समस्त शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।


 उधर तहसील सभागार में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्र के हाथों 2018 में हाई स्कूल तथा इंटर बोर्ड  की परीक्षा में 1 से 25वें रैंक के भीतर स्थान पाने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को  मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित किए जाने वाले छात्र-छात्राओं में कु०कोमल रावत, कु०हिमानी मिंगवाल ,उत्कर्ष पांडे, अमन सजवान तथा कु०संस्कृति कोठियाल शामिल थे।


सरस्वती शिशु मंदिर
फोटो- सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हे मुन्ने बच्चे। 
पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार के दिशा निर्देशन में पालिका की ओर से नन्हें बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा विजयी प्रतिभागियों को पालिका की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सोबन सिंह नेगी ,खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा ,जिला विज्ञान समन्वयक शिक्षक अलख नारायण दुबे, व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी, साकेत , विजय सिंह धमांदा, सुंदर सिंह रावत ,धर्म सिंह चैहान, नरेंद्र कुमार ,सरिता जोशी तथा मुन्नी राणा, रेखा राणा सहित बड़ी संख्या में नगर निवासी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇