जीजा ने साली को बनाया हवस का शिकार! फेसबुक से लगाई न्याय की गुहार. .
महेश पंवार/रायवाला।रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। यहां एक जीजा ने ही अपनी नाबालिग साली को अपनी हवस का शिकार बनाया है। विरोध करने पर जीजा ने साली के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता हरियाणा में रहने वाली अपनी बहन के यहां रहने के लिए गयी हुई थी।
जानकारी के अनुसार रायवाला निवासी नाबालिग पीड़िता की दोनों बहनों का विवाह हरियाणा में एक ही परिवार में हुआ था। पीड़िता अपनी बहन के घर रहने के लिए गयी हुई थीं। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके बड़े जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इस बारे में उसने अपनी छोटी बहन को बताया तो उसके बड़े जीजा ने उसे और उसकी छोटी बहन के साथ पहले तो मारपीट की और फिर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप था कि शुक्रवार की रात जब उसके बड़े जीजा ने उसके साथ 4थी बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया। तो इसका विरोध करने पर जीजा ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाओ करने आयी पीड़िता की छोटी बहन के साथ भी जीजा ने मारपीट की और दोनों को जान से मारने की धमकी दी।
![]() |
| फोटो- आरोपी की साली द्वारा फेसबुक पर डाला गयी पोस्ट |
जिसके बाद दोनों बहनों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और 100 नंबर डायल कर पूरा माजरा हरियाणा पुलिस को बताया। वहीं जान से मारे जाने की धमकी मिलने के बाद पीड़िता की बहन ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी रायवाला में रहने वाले पीड़िता के परिजनों को मिली। शनिवार को किसी तरह दोनों बहनें हरियाणा से रायवाला पहुंची। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकताओं ने इस मामले को रायवाला पुलिस को बताया। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस के पास कोई तहरीर नही आई हैं यदि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आती है तो मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

