पति की हत्या को लेकर पत्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज..

पति की हत्या को लेकर पत्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज.. 
पति की हत्या
पति की हत्या को लेकर पत्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महेश पंवार/रायवाला। 
रायवाला पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मृतक की पत्नी समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपित प्रतीतनगर रायवाला निवासी हैं और मृतक फौजी के ससुराल पक्ष के नजदीकी रिश्तेदार हैं। मामला वर्ष 2017 का है।

जानकारी के अनुसार गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार निवासी अनिल थापा 10 अगस्त 2017 को प्रतीतनगर रायवाला में अपनी ससुराल में आया हुआ था। इस दौरान अनिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अनिल के पिता हिम्मत सिंह थापा निवासी गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार ने पुत्र वधु व उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। हिम्मत थापा का आरोप है कि उसकी पुत्र वधु ने पेंशन के लालच में अपने पति व उसके पुत्र की हत्या करवा दी। बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए हिम्मत सिंह ने न्यायालय से गुहार लगाई। 

जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रविवार देर रात मृतक फौजी की पत्नी मंजू थापा, ससुर लाल सिंह, सास शांति देवी, रिंकी पुत्री लाल सिंह व दामाद अभिषेक, पुत्री रेखा दामाद शैलेंद्र व दीपू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। रायवाला के थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि मामला करीब तीन वर्ष पुराना है। न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇