जंगल में चल रहा शराब बनाने का गोरखधंधा, महिलाओं ने तोड़ी भट्टियां

जंगल में चल रहा शराब बनाने का गोरखधंधा, महिलाओं ने तोड़ी भट्टियां
 शराब की भट्टियां
फोटो-जंगल मे घुसकर शराब की भट्टियां तोड़तीं महिलाएं।
महेश पवार/रायवाला: 
जंगल में  कच्ची शराब बनाने का गोरखधंधा पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है। श्यामपुर  क्षेत्र से सटे जंगल मे बनाई जा रही शराब के खिलाफ महिलाओं ने जंगल में घुसी और बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और लाहन नष्ट किया। महिलाओं को देखकर शराब बना रहे लोग वहां से भाग गए।

हाल ही हुए जहरीली शराब कांड के बाद भी पुलिस लापरवाह बनी हुई है। श्यामपुर से सटे जंगल में शराब बनाने का धंधा जोरो पर चल रहा है। बुधवार को गढ़ी मयचक गांव की महिलाओं ने इसके विरोध का बीड़ा उठाया। गांव के पास जंगल में जिस तरह से भट्टियां लगाकर शराब बनाई जा रही है उसे देखने के बाद ग्रामीणों के पसीने छूट गए। महिलाओं को आता देखकर शराब बनाने में लगे वाले तो भाग गए लेकिन इसके वहीं महिलाओं ने शराब की भट्टी तोड़ डाली और कच्ची लाहन नष्ट की। महिलाओं ने बताया कि गांव के आस-पास कई जगह कच्ची शराब बन रही है। पुलिस और वन विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा।इससे शराब बनाने वालों के हौसले बुलंद हैं। वहीं गांव का माहौल खराब हो रहा है। अब महिलाओं ने शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है जो आगे भी जारी रहेगा। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇