मात्र 4 महीनों में 10 लाख से ज्यादा पाठकों का जीता भरोसा..पाठकों के प्यार के लिए शुक्रिया!

पहाड़ी खबरनामा के मात्र 4 महीने में 10 लाख पाठक..पाठकों के प्यार के लिए शुक्रिया! 
पहाड़ी खबरनामा
हरीश थपलियाल (सम्पादक)।  
पहाड़ी खबरनामा पोर्टल गढ़वाल के जिलों में पाठकों की उम्मीदों पर सबसे तेजी से उभरा है, इसका सबसे प्रत्यक्ष प्रमाण मात्र चार महीने में पहाड़ी खबरनामा ने 10 लाख पाठकों की संख्या बनाई है, पहाड़ी खबरनामा पर इस विश्वास के लिए हम आपका शुक्रिया अदा करते हैं और आपको पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि आने वाले समय में भी हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए निष्पक्ष रूप से आपकी आवाज दमदार ढंग से उठाने के साथ ही जनहित की जानकारी भी यू ही प्रकाशित करते रहेंगे।


पहाड़ी खबरनामा पोर्टल की 10 लाख पाठकों में से करीब 67 हजार पाठक विदेशों से अप्रवासीय भारतीय भी हैं, जिसमें यूनाइटेड़ स्टेट, यूनाइटेट अरब अमीरात, थाईलैण्ड जापान, सिंगापुर, जापान, निदरलैण्ड, सऊदी अरब कुवेंत आदि देशों में रहकर पहाड़ी खबरनामा के जरीए अपने घर गांव की खबरें पढ़ते हैं, आप सभी अप्रवासीय भारतीय भाईयों का भी हम पर इस भरोसे के लिए शुक्रिया। उत्तराखण्ड़ के रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चमोली और देहरादून में पहाड़ी खबरनामा पोर्टल के पाठकों की रिकार्ड संख्या है, वही रूद्रप्रयाग जिले में पाठकों में पहाड़ी खबरनामा की खबरों और जानकारियो को लेकर खासा उत्साह रहता है, पहाड़ी खबरनामा आप सभी पाठकों का शुक्रिया अदा करता है, और आपके सुझाव व शिकायतों का स्वागत करता है, आप अपने सुझाव शिकायतें या खबरें हमें पहाड़ी खबरनामा वेबसाईट के सबसे नीचे दिए बाक्स में लिख कर हमें भेज सकते हैं। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇