Horoscope Today- 28 जुलाई - देखिए आज का राशिफलः कर्क, वृश्चिक और तुला राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान....

Horoscope Today- 28 जुलाई - देखिए आज का राशिफलः कर्क, वृश्चिक और तुला राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान....
आज का राशिफल
पं0 भगवती प्रसाद रतूड़ी।  
हर इन्सान जीवन में राशिफल बड़ा असरदार रहता है। इसके जरिए आप भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास कर सकते है। और भविष्य को लेकर कुछ रणनीति भी बना सकते हैं, इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं रविवार 28 जुलाई का मेष, वृषभ, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। तो देखिए और जानिए पं0 भगवती प्रसाद रतूड़ी से कि कैसा बीतेगा आपका आज का दिन और क्या रहेगी आपके नौकरी कारोबार की स्थिति। 

28 जुलाई 2019, आज का मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन धन दौलत का लाभ मिल सकता है, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक समझौतों के लिए लाभकारी समय है। नौकरी में बदलाव के लिए भी ये समय काफी उपयुक्त है। लेकिन प्रेम संबंधों में आज के दिन कुछ खटास आएगी, स्वास्थ्य के लिए चिन्तित रह सकते है। 
28 जुलाई 2019, आज का वृष राशिफल
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाझुला रहेगा। सफलता कुछ दूर रहेगी और सफल होने के लिए अभी और परिश्रम और धैर्य की आवश्यकता है। अपनी कमजोरियों को पहचानें और उन्हें ठीक करें। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार से दुख भरी खबर मिल सकती है। 
28 जुलाई 2019, आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। आज आपको कामयाबी मिलेगी। व्यापार में लंबे समय से अटके सौदे आज पूरे होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान बनेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर-परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। 

28 जुलाई 2019, आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास नही रहेगा। आज निराशा हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र पर बुरे नतीजे आपको आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करेंग। परिवार में किसी से संबंध बिगड़ेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखे। 
28 जुलाई 2019, आज का सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियाॅ लेकर आ सकता है। आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में अतिरिक्त लाभ होगा। लंबे समय से किसी योजना पर अटके हैं तो उसे आज गति देंगे। भौतिक सुख में बढ़ोतरी होगी. परिवार में किसी की तबियत बिगड़ सकती है। 
28 जुलाई 2019, आज का कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों का आज का दिन शुभ और अच्छा बितेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में बिगड़े संबंध फिर से मधुर होंगे। सेहत में सुधार आएगा। अत्यधिक खर्च आपको चिंता में डाल सकता है इसलिए संयम बरतें।

28 जुलाई 2019, आज का तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन चुनौती भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और परिवार में संबंध बिगड़ेंगे. मानसिक परेशानी बढ़ने से काम में ध्यान नहीं लगा पाएंगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धर्म-ध्यान और आत्म चिंतन में समय बिताने पर मानसिक शांति का होगा।
28 जुलाई 2019 आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोग आज चिंता में डूबे रहेंगे। अपने मनचाहे परिणाम नहीं मिलने पर आप परेशान हो सकते हैं। इस समय आपको धैर्य रखते हुए और ज्यादा परिश्रम करने की जरुरत है। आर्थिक स्थिति डगमगाने से भी आप चिंतित हो सकते हैं। अकेले में समय बिताएं मानसिक शांति मिलेगी।
28 जुलाई 2019, आज का धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन आलस्य भरा बितेगा. काम में मन नहीं लगने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. दोस्तों अथवा जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
28 जुलाई 2019, आज का मकर राशिफल
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे. कार्यक्षेत्र पर आप अपने विरोधियों को मात देंगे। पारिवारिक संबंध यथावत रहेंगे. किसी पुराने मित्र अथवा रिश्तेदार से मुलाकात होने पर खुशी होगी।

28 जुलाई 2019, आज का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों को आज भाग्य साथ देगा. शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को आज सफलता मिल सकती हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. अपने लक्ष्य को लेकर पहले से ज्यादा केंद्रित होंग।. परिवार के साथ समय बिताएंगे।
28 जुलाई 2019, आज का मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से प्रयासरत कार्य में सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभकारी योग बने रहेंगे। आय के स्रोत में वृद्धि होगी. सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇