Breaking News: चमोलीः कर्णप्रयाग खाई में गिरी मैक्स! 9 लोग गम्भीर घायल..

चमोलीः कर्णप्रयाग खाई में गिरी मैक्स! 9 लोग गम्भीर घायल..
कर्णप्रयाग खाई में गिरी मैक्स
चमोलीः कर्णप्रयाग खाई में गिरी मैक्स! 9 लोग गम्भीर घायल
राजेश नेगी। 
चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में एक मैक्स खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, बताया जा रहा है कि मैक्स दुर्घटना में 9 लोगों को गम्भीर चोटें आई हैं, सभी घायलों का रैस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के मुताबिक घटना नैनीसैण डिम्मर पटवारी क्षेत्र की है नैनीसैण डिम्मर की है, मैक्स गाड़ी नम्बर यूके11टीए-1234 कांडला से कर्णप्रयाग की और जा रही थी, जोकि अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गयी, जिसमें सवार 9 लोग गम्भीर घायल हो गये। जिसके बाद चैकी गोचर से सूचना मिली कि कर्णप्रयाग के पास लगभग 7-8 किमी आगे कल कनखूल रोड़ पर एक मैक्स गाड़ी खाई में गिरी है, जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुचा और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, सभी घायलों को सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती करवाया गया सभी घायलों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇