उत्तरकाशी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र को राष्ट्रीय कृषि प्रोत्साहन पुरुस्कार।।।

हरीश थपलियाल।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि प्रोत्साहन पुरस्कार  2019 का सर्वोत्तम कृषि विज्ञान केंद्र के सम्मान से नवाजा गया। उत्तरकाशी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र को यह सम्मान इसके द्वारा जिले के किसानों के आर्थिक उत्थान, फसल अवशेष न जलाने, अन्य नवीनतम तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने एवं कृषि आय को दोगुना करने में मदद करने के लिए दिया गया। इसमें प्रोत्साहन के रूप में ढाई लाख रुपए की राशि पुरस्कार के तौर पर मिली है। यह पुरस्कार कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीते मंगलवार को दिल्ली में आईसीएआर के स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ के कृषि वैज्ञानिक डॉ पंकज नौटियाल को प्रदान किया।
वैज्ञानिक डॉ पंकज नौटियाल ने कहा कि यह उपलब्धि केंद्र द्वारा किसानों के हित में काम करने के परिणामस्वरूप मिली है। इसके लिए जिले के किसान बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इस अवसर पर अपने केंद्र के वैज्ञानिक एवं कर्मियों को भी बधाई दी। कहा कि यह पुरस्कार विवेकानंद पर्वतीय क़ृषि अनुसंधान केंद्र अल्मोड़ा के निदेश डॉ ए पटनायक के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर उन्होंने पुरस्कार राशि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष प्राप्त की।।।।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇