देखें उत्तराखण्ड़ के आर्मी कैंट में जवान ने किया सैनिकों की बदहाली का वीडियो वायरल! लगाई पीएम मोदी से ये गुहार..

आर्मी कैंट रायवाला में सैनिकों की बदहाली का वीडियो वायरल
महेश पंवार/रायवाला
क्या साथियों आप इंसाफ कर सकते हो,  मोदी जी से यह रिक्वेस्ट करिए फौज में मीडिया आनी चाहिए। फौज का यह करप्शन हटना चाहिए। सैनिकों को शौच तक जाने की जगह नहीं मिल रही है। बिल्डिंग बनी है लेकिन कमरों और शौचालय में ताले लटके हुए हैं। यह  कुछ पंक्तियां हैं उस वायरल वीडियो का जो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इस वीडियो को बनाने वाले ने रायवाला कैंट में रह रहे सैनिकों की दशा बयां की है और वीडियो को मोदी जी तक पहुंचाने में मदद कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

देखिए VIDEO सेना के जवान द्वारा वाइरल किया गया विडियो
वायरल वीडियो में सैनिक एक सेना के ट्रक में बिस्तर लगाए हुए हैं। उनका जरूरी सामान भी ट्रक में ही रखा हुआ है। वीडियो बनाने वाले के पहले शब्द हैं कि साथियों ये है हमारी इंडियन आर्मी की हालत, ये पड़े हुए हैं हमारे जवान, यहां पर पूरी बिल्डिंग बनी हुई है। यहां की पूरी बिल्डिंग बन्द है। बाथरूम बन्द है। यह फौज के लिए नहीं है तो किसके लिए है। फिर ये ओहदेदारों ने किस के लिए रखी हैं। न तो बाथरूम जाने देते हैं। लॉक लगा हुआ है। ये कूलर तो लगा हुआ है नाम का पूरी बिल्डिंग में ताला लगा हुआ है। 

अब मै ले चलता हूँ दूसरी बिल्डिंग में। दूसरी बिल्डिंग ये है सैनिक आराम घर रायवाला। क्या ऐसी हालत होनी चाहिये। क्या जवानों के लिए जो चीज बनी है, उसे जवान इस्तेमाल न करें। जवान तरपाल के नीचे सोएं। क्या यह ज्यादा वैलिड है। अब मैं पैड़ी चढ़कर एक ओर बिल्डिंग में ले चलता हूँ। यहाँ बिल्डिंग में एक व्यक्ति बैठा हुआ है जिसे वीडियो बनाने वाला पूछ रहा है कि क्या कोई नहीं है इस बिल्डिंग में। क्या फायदा इसे बनाने का। यहाँ र वीडियो बनाने वाला अपशब्दों का प्रयोग भी करता है। क्या यह फौज के साथ अत्याचार नहीं। क्या फौज के ओहदेदारों ने इसे पर्सनल प्रोपर्टी नहीं बना रखा है। फौज का पैसा खा रहे हैं। जवानों को आराम नहीं करने देते।

जवान पूरे दिन वर्किंग करते हैं। क्या यह ट्रांजिट कैम्प रायवाल चलना चाहिए। क्या वो बिल्डिंग में जो कूलर दिखाया वो किसके लिए है। क्या साथियों आप इंसाफ कर सकते हो। क्या फौज में मीडिया आनी चाहिए या नहीं । फौज का यह करप्शन हटना चाहिए या नहीं । इतना पूरा कैम्प हमसे साफ कराया जाता है। सुबह से लेकर शाम तक काम करते हैं। हमारे लिए बैरक नही खुलती है। हमें गाड़ी में सोना पड़ता है। प्लीज-प्लीज मोदी जी से आप रिक्वेस्ट करिए कि फौज में मीडिया आनी चाहिए और आनी चाहिए कि फौज का ये करप्शन हटे। 

हमारे जवानों की वर्दियां बाहर टँगी हुई हैं। इस वीडियो में रायवाला ट्रांजिट कैम्प का जिक्र है। यह वीडियो कब बना है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है लेकिन शनिवार को सोशल मीडिया में इस पर खूब टिप्पणियां हुई। सैनिकों की इस हालत पर लोग मोदी सरकार को जमकर कोस रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो को लेकर जब सेना मुख्यालय में सम्पर्क किया गया तो इस बारे में किसी जानकारी से साफ इंकार किया गया है। हालांकि वीडियो के आने के बाद से सेना के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

army viral video, army ke jawan, army ki jankari hindi me, bhartiya sena information in hindi, indian army ka khana, surendra foji singh, ravinder foji come, indian army information in hindi, today indian army breaking news in hindi

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇