रूद्रप्रयाग: घर के ऊपर आफत बनकर टूटा चीड़ का पेड़! नुकसान का किया जा रहा आंकलन..
![]() |
| फोटो- घर के ऊपर गिरा चीड़ का पेड़। |
रामरतन सिंह पंवार/जखोली।
लगातार हो रही बारिश से जहाॅ सड़कें बन्द हो रही है और आवाजाही में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही कई लोग तो घर में भी सुरक्षित नही है, ऐसा ही कुछ हुआ जखोली तहसील के बरसीर गांव में, जखोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरसीर के खोपली नामी तोक मे आज सुबह लगभग 9 के आसपास महाबीर लाल की मकान के छत के ऊपर एक सूखा भारी चीड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ ठीक मकान के पीछे था जो कि टूट कर की छत पर जा गिरा तथा मकान का अगला हिस्सा पेड़ के बल से नीचे गिर गया।
बताया जा रहा है कि जब मकान के ऊपर पेड़ गिरा तो तब महावीर लाल का पांच सदस्यीय परिवार मकान के अंदर मौजूद था। गनिमत तो यह रही कि मकान के ऊपर इतना भारी पेड़ गिर जाने से कोई जनहानि नही हुई। मकान के क्षतिग्रस्त होने की खबर तुरन्त सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश पंवार ने क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद गैरोला को दी। राजस्व उपनिरीक्षक ने आनन फानन मे घटना स्थल पर पहुंचे और मकान का मौका मुआयना किया। राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद गैरोला ने पहाड़ी खबरनामा को बातचीत में बताया कि मकान का काफी नुकसान हुआ है, नुकसान का आंकलन राजस्व टीम द्वारा अभी किया जा रहा है, पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा दिया जाएगा।
