Breaking News : महिला में काटा रुद्रप्रयाग बाजार में हंगामा, प्रशासन पर लगाया आरोप..

Breaking news
फ़ोटो- रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार हनुमान मंदिर के पास हंगामा करती महिला।

Breaking News

राजेश नेगी।
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में दैवीय आपदा 2013 से अपने को पीड़ित बताते हुए महिला ने जोरदार हंगामा काटा, महिला का नाम सावित्री आर्य हैं सावित्री आर्य का आरोप है कि वर्ष 2013 की दैवीय आपदा में स्यूर गांव जो कि बसुकेदार तहसील में है उसका पैतृक मकान वो टूट गया, जिसके बाद उसने मुआवजे के लिए आवेदन किया, लेकिन स्थानीय पटवारी ने दैवीय आपदा पीड़ित होने के बावजूद भी उसे सूची में नही जोड़ा, महिला का कहना है कि वह कई बार पटवारी के पास अपनी फरियाद लेकर गयी लेकिन हर बार उसे अंततः निराशा ही हाथ लगी।
महिला का ये भी आरोप है कि पटवारी ने जब उसकी नही सुनी तो वह जिला प्रशासन के कई अधिकारियों से फरियाद करने भी गयी लेकिन हर जगह उसे निराशा ही हाथ लगी, जिसके बाद अंततः वह डीएम के जनता दरबार मे भी अपनी फरियाद लेकर बीते रोज पहुची थी, लेकिन वहां भी उसकी सुनवाई नही हुई। 
ऐसे में उसने बसुकेदार तहसील में आमरण अनशन की ठानी, जहां से पुलिस ने उसे हटा दिया, महिला का कहना है कि आज वह  जिलाधिकारी कार्यालय में भी आमरण अनशन करने पहुची थी लेकिन वहां बैठने नही दिया गया, इसलिए वह मुख्य बाजार में आमरण अनशन के लिए बैठी है। 
महिला कुछ देर मुख्य बाजार हनुमान मन्दिर के पास हंगामा करती रही, जिससे वहां भी भीड़ इकट्ठा हो गयी, अंततः पुलिस आई और महिला को वहां से उठा कर ले गयी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇