Breaking News : चमोली देवाल मोटर मार्ग पर खाई में गिरी बोलोरो, 3 घायल...

Breaking News : चमोली देवाल मोटर मार्ग पर खाई में गिरी बोलोरो,

breaking news
जितेन्द्र पंवार
Breaking News चमोली। देवाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, दुर्घटना में चालक सहित तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये, बोलेरो वाहन संख्या यूके 11जं-608 बोलेरो कैंपर ग्राम लोसरी गेस के मध्य देवाल से लगभग 20 किलोमीटर दूर खाई में अनियंत्रित होकर गिर गया, जिसमें चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे, बोलेरो में सवार तीनो लोग घायल बताये जा रहै हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरा गाड़ी ग्राम लोसरी से घेस की ओर जा रही था, रास्ते में बोलेरो अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में गिर गयी, दुर्घटना में चालक लक्ष्मण सिंह पुत्र देव सिंह निवासी लोसरी व दो अन्य व्यक्ति दयाल सिंह पुत्र अज्ञात व उनका पुत्र वीरेंद्र सिंह पुत्र दयाल सिंह सवार थे जिनकी गंभीर चोटें आई है और जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात कर्णप्रयाग रेफर कर दिया गया है, वही पुलिस ने मौके पर पहुच कर रेस्कूल अभियान चलाया ओर घायलों को अस्पताल पहुचाया, जहाॅ सभी घायलों का उपचार चल रहा है। 
घायलों की सूची नाम पता घायल-
 1-लक्ष्मण सिंह पुत्र देव सिंह  उम्र 28 वर्ष ग्राम लौसरी तहसील थराली जनपद चमोली ड्राइवर 
२- दयाल सिंह पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम दूसरी उम्र  40 वर्ष
3- वीरेंद्र सिंह पुत्र दयाल सिंह उम्र 14 वर्ष

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇