अगस्तमुनि: कर्मचारियों की गलती की माफी मांग नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने विवाद करवाया शान्त..
![]() |
| कर्मचारियों की गलती की माफी मांग नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने विवाद करवाया शान्त |
![]() |
| अनूप रमोला |
अगस्त्यमुनि। व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन रौतेला की अध्यक्षता में व्यापारियों के एक शिष्टमण्डल ने नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि से पूर्व में हुये वाद विवाद को लेकर मुलाकात की करीब दो घण्टे चली तीखी नोंक झोंक के साथ बैठक में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाये। मामले को बढ़ता देख नगर पंचायत अरूणा देवी बेंजवाल ने कर्मचारी की ओर से माफी मांग कर मामले को शान्त किया।
विगत दिनों अगस्त्यमुनि के व्यापारियों का नगर पंचायत द्वारा किया गये अनावश्यक चालन (5000 रूपये) एवं दुकानों से जोर जबरदस्ती कूड़ा वाहन में सामन को डाला गया था, जिसको लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधि मण्डल नगर पंचायत पहुँचा था, व्यापारियों नेे गाली-गलौज के आरोपी कर्मचारी हर्षवर्धन रावत को तुरन्त नगर पंचायत से हटाने अथवा माफी मांगने व व्यापारियों के चालन को शीघ्र निरस्त करने का ज्ञापन दिया। जिसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल द्वारा आरोपी कर्मचारी को बैठक में बुलाया गया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें गाली देने व अकारण परेशान करने का कार्य उक्त कर्मचारी द्वारा किया जाता है। वहीं हर्षवर्धन सिंह रावत ने कहा कि उपजिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन के आदेश पर व अधिकारियों की उपस्थिति में चालान काटा गया। व्यापारियों का आरोप निराधार है। उन्होने माफी मांगने से साफ मना कर दिया।
व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन रौतेला ने कहा कि कर्मचारी के व्यवहार के सम्बध में सर्वप्रथम संस्था के मुखिया होने के नाते नगर पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया गया है। यदि अभी भी कर्मचारी स्वंय को सही मान रहा है तो व्यापारीगण अग्रिम कार्यवाही हेतु बाध्य होंगे। व्यापार संघ सचिव अनिल कोठियाल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीडन बिल्कुल बर्दास्त नही किया जायेगा। तथा यदि आरोपी को जल्द यहां से हटाया नहीं गया अथवा सार्वजनिक रूप से कर्मचारी द्वारा माफी नही मांगी जाती है तो उग्र आन्दोलन तय है। मामले को बढ़ता देख नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा देवी बेंजवाल ने कर्मचारी की ओर से माफी मांग कर व्यापारियों से शान्ति एवं सहयोग की अपील की। तथा आश्वासन दिया कि चालान को निरस्त करने के सन्दर्भ में जिलाधिकारी को जल्द ही पत्र भेजा जायेगा लेकिन पूर्व में भी व्यापारियों का एक शिष्ट मंडल जिलाधिकारी के पास ज्ञापन देने भी पहुँचा था जिसका कोई भी उत्तर प्राप्त नही हुआ। नगर पंचायत अध्यक्षा के आश्वासन के बाद सभी व्यापारी शान्त हो गये।
व्यापार संध उपाध्यक्ष प्रमोद गुंसाई ने जानकारी देते हुये कहा कि बैठक के बाद थाना अगस्त्यमुनि में भी ज्ञापन दिया गया। जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुये तत्काल प्रभाव से यात्राकालीन टैक्सी स्टेंडो को पूर्ववत करने हेतु आदेशित किया जा चुका है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी हरेन्द्र नेगी, हरीश रावत, आलोक नेगी, मो साजीद, रमेश, जीशान, पंकज डोबरियाल सहित कई व्यापारियों ने अपनी बात रखी।

