10 जून से 15 तक करेंगे कार्य बहिष्कार, पर्वतीय राजस्व संघ का मामला

हरीश थपलियाल।।।  पर्वतीय राजस्व राजस्व सेवक संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को एक बैठक आयोजित कर प्रदेश की कार्यकारिणी के निर्देश पर 10 से 15 जून तक संघ से जुड़े उपनिरीक्षक ओर निरीक्षक दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे।।।
उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह पंवार ने कहा कि बीते 28 मई को पदोन्नति कोटे को लेकर देहरादून में समिति की बैठक संपन्न हुई थी, जिसमें समिति की ओर से नायब तहसीलदार के पदों पर 6 फीसदी कोटा पदोन्नति कोटा संग्रह अमीन का निर्धारित करने का निर्णय लिया। जो पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवकों के हितों के लिए न्यायोचित नही है। तत्कालीन सरकार ने 14 दिसंबर 2013 को इस विषय में इसी तरह का निर्णय लिया था। लेकिन पोषक संवर्गो के विरोध के कारण 6 फरवरी 2014 को यह निर्णय कैंसिल किया था और उपसमिति का गठन किया गया था। लेकिन उपसमिति ने पांच वर्ष से अधिक का समय व्यतीत होने के बाद प्रभावित सेवा संघों का पक्ष सुने बिना इसमें एकतरफा निर्णय लिया है। इसके विरोध को लेकर 10 जून से लेकर 15 जून तक हर दिन संघ से जुड़े पदाधिकारी कार्य बहिष्कार करेंगे। कार्य बहिष्कार प्रतिदिन सुबह हर दिन  10 बजे से  दोपहर 12 बजे तक होगा। बैठक में हरीश चंद्र,विनोद जगूड़ी,जबर सिंह असवाल, रणवीर सिंह, आदि मौजूद रहे।।।। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇