गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा का हुआ आगाज, स्पीकर अग्रवाल ने ऋषिकेश से बसों को हरीझण्डी दिख किया रवाना

गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा का हुआ आगाजसजय शर्मा/ऋषिकेश। 
उत्तराखण्ड़ में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आज उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही विधिवत शुभारम्भ हो गया, अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम में पुजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक रीति-रिवाजों साथ गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 11 बजकर 30 बजे खोले गए. तो यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज दोपहर 1 बजकर 15 बजे देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही आज ऋषिकेश में भी संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के तत्वाधान में आयोजिक चारधाम यात्रा उद्धघाटन कार्यक्रम के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने  चारधाम की बसों को हरी झण्डी दिखाकर धामों के लिए रवाना किया।
----------------विज्ञापनः---------------
उत्तरकाशी में गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगोत्री में गंगा और यमुनोत्री में माॅ यमुना के जयकारे लगाए. गंगा व यमुना का स्नान किया तथा गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन किए. गंगोत्री में इस अवसर पर गढ़वाल आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम, जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, विधायक गोपाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, सचिव दीपक सेमवाल सहित आदि मौजूद थे. वहीं, केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी बर्नीगाड़ पहुंची. जहाॅ माॅ  यमुना में उमा भारती ने स्नान किया. इसके बाद उमा भारती गंगोत्री पहुंची।
चारधाम यात्रा शुरू
चारधाम की बसों को हरीझंडी दिखाकर रवाना करते स्पीकर प्रेमचंद 
आज ही यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुना की डोली अपने भाई शनि देव की अगुआई में यमुनोत्री के लिए रवाना हुई. मंगलवार सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर यमुना की डोली खरसाली स्थित यमुना मंदिर से बाहर निकाली गई. इसके बाद 8बजकर 45 पर यमुनोत्री के लिए सजधक कर रवाना हुई,  जिसके बाद यमुनोत्री के कपाट आज दोपहर 1 बजकर 15 बजे खोल दि‍ए गए। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇