भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय रैली..

raywala
रायवाला : लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ता व सन्त समाज ने खुशी जाहिर की। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने हरिपुरकलां व छिद्दरवाला में विजय रैली निकाली।
महेश पंवार
गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ता हरिपुरकलां स्थित देवी प्रवीण आश्रम में एकत्र हुए और मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने प्रवीण आश्रम से बिरला फार्म चौक, गोलकोठी, इन्टर कालेज रोड़, सप्तऋषि मार्ग पर विजय रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व सन्त समाज भी शामिल हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अब देश की बागडोर सशक्त हाथों में है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। वहीं छिद्दरवाला चौक पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत पर खुशी जताई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला, स्वामी प्रपन्न महाराज, देवी प्रवीण आश्रम के प्रबंधक दिनेश थपलियाल, सुनील जुगरान, सुरेंद्र रयाल, भारत लखेड़ा, विपिन भार्गव, गौरव गिरि, मुकेश गौनियाल, राजेश भारद्वाज, विक्रम नेगी, मनोज शर्मा, सुभाष, राजीव, राजकुमार राणा, जोगेंद्र यादव, मनोज पांडे आदि रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇