रूद्रप्रयाग- गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का दौरा कल! जानिए क्या है कार्यक्रम..


रूद्रप्रयाग- गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का दौरा कल! जानिए क्या है कार्यक्रम..

तीरथ सिंह रावत
फाईल फोटो- तीरथ सिंह रावत
हरीश चन्द्र/रूद्रप्रयाग। 

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत कल रूद्रप्रयाग दौरे पर रहेेंगे, रूद्रप्रयाग दौरे पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत जहां कार्यक्रताओं से मुलाकात करेंगें वही पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का भी जवाब देंगे, सांसद के दौरे को लेकर कार्यक्रताओं और आज जनता को इस बार काफी आशाऐं हैं। 



गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के जारी कार्यक्रम के अनुसार सांसद सुबह 8 बजे देहरादून से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे, दोपहर 12 बजे करीब श्रीनगर में कार्यक्रताओं से मुलाकात के बाद तीरथ सिंह रावत रूद्रप्रयाग के लिए रवाना होंगे, दोपहर करीब 1 बजे रूद्रप्रयाग पहुच सांसद तीरथ सिंह कांर्यकताओं से भेंट करने के साथ ही पत्रकार वार्ता मे भी शिरकत करेंगे और पत्रकारों से रूबरू होंगें। वही दोपहर 2 बजे गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत रूद्रप्रयाग से रामपुर के लिए रवाना होंगें, इस दौरान तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, विजयनगर, में जनसम्पर्क करते हुए आगे बढ़ेंगे, वही अपराह्न करीब 4 बजे तीरथ सिंह रावत गुप्तकाशी में चल रही गाॅधी संकल्प यात्रा में सम्मलित होंगे। 



जिसके बाद सांसद तीरथ सिंह रावत गुप्तकाशी को सांय करीब 5 बजे रामपुर के लिए रवाना होंगे, पहुचेगें, जहां करीब 3 घण्टें तक सांसद तीरथ सिंह रावत श्री केदारनाथ की पंचमुखी के स्वागत व केदार महोत्सव में शिकरत करेंगे, रात्री करीब 10 बजे तीरथ सिंह रावत रामपुर से वापस श्रीनगर पहुचेगे जहां यूनिवर्सिटी विश्राम गृह श्रीनगर मे रात्री विश्राम करेंगे। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇