केदारनाथ- नैनीताल हादसे में शहीद हुए पुलिस कार्मिकोें को श्रद्धांजलि! एसपी अजय सिंह भी पहुचे श्रद्धांजलि देने केदारनाथ..
नैनीताल सड़क दुर्घटना में शहीद हुए पुलिस कार्मिकों को रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार द्वारा केदारनाथ में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी, बीते 22 अक्टूबर को नैनीताल में हुए सड़क दुर्घटना में शहीद हो चुके तीन पुलिस कार्मिकों को केदारनाथ में रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी। केदारनाथ मंदिर परिसर में दी गई इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि के दौरान पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री अजय सिंह सहित चैकी केदारनाथ में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
देखिए विडियो- एसपी अजय सिंह व अन्य पुलिसकर्मीयों ने दी केदारनाथ धाम में श्रद्धांजलि।
आपकों बतादें कि बीते 22 अक्टूबर 2019 को वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान थानाध्यक्ष काठगोदाम, जनपद नैनीताल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में थानाध्यक्ष सहित चारों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, वाहन चालक नंदन सिंह, आरक्षी ललित की उपचार के दौरान उसी दिन मृत्यु हो गई थी, तथा गंभीर रूप से घायल उप निरीक्षक माया बिष्ट का भी 26 अक्टूबर 2019 को मृत्यु हो गई थी। इन शहीदों की याद में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
