BIG BREAKING उत्तरकाशी-चुनावी रंजिश के चलते हत्या! आरोपियों की हुई गिरफ्तारी..


 उत्तरकाशी- चुनावी रंजिश के चलते हत्या ! आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

चुनावी रंजिश के चलते हत्या
फोटो- हत्या के बाद शोक मनाते परिजन। 
हरीश थपलियाल/उत्तरकाशी। 

पंचायत चुनाव के परिणाम को बीते महज एक दिन ही हुए। चिन्यालीसौड़ प्रखंड के राजस्व ग्राम सूरी-दारगढ़  से एक व्यक्ति के हत्या की आशंका का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोश में है। कानून व्यवस्था को देखते हुए  मौके पर एसओ धरासू विनोद थपलियाल भी पँहुचें।। मामले को चुनावी रंजिश से देखा जा रहा है।  राजस्व पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्याओं की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।



मामला बीती रात का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दशकी क्षेत्र के ग्राम सभा सूरी के नव निर्वाचित प्रधान जमुना देवी के घर पर धारगढ़ में जीत की खुशी में समर्थकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था थी। जिसमें गांव के सभी ग्रामीणों को निमंत्रण बोला गया था। शाम होते ही करीब 6 बजे गांव के बुद्धि सिंह,सुंदर लाल और टिका सिंह के बीच बहस हो गई। बहस  इतनी बड़ गई की टीका सिंह को दोनों लोग घर से दूर सड़क पर ले गए।और टिका सिंह पर लाठी-डंडों से वार किया। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और खुद दोनों लोग मौके से फरार हो गए।  मृतक के भाई जगवीर सिंह रावत के अनुसार एक बिहारी मजदूर ने उन्हें टीका सिंह को सड़क पर पड़े होने की सूचना दी।  



मौके पर  परिजन पंहुचे तो टीका सिंह खून से सन्न था। उसे ऐसी हालत में देख नजदीकी कोटधार अस्पताल में उपचार के लिए ले जा  रहे थे मगर उसने रास्ते मे ही दम तोड दिया था। जिसके बाद राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र आर्य को मामले की लिखित शिकायत दी गई तो गांव के ही सुंदर लाल, बुद्धि सिंह, प्रेम सिंह,सुंदर लाल  और गुडवीर लाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में ये निष्कर्ष निकला की बुद्धि सिंह,सुंदर लाल औऱ टीका सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद इन दोनो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है ! अब पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा की असली सच्चाई क्या है। बहरहाल हत्या के मामले में राजस्व पुलिस जांच कर रही है।। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇