देखें VIDEO : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम! देखिए रूद्रप्रयाग एसपी अजय सिंह का डांस..

देखें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम! देखिए रूद्रप्रयाग एसपी अजय सिंह का डांस..
भूपेन्द्र भण्डारी/रूद्रप्रयाग। 
देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण प्रिय त्यौहार माना जाता है, रूद्रप्रयाग पुलिस ने भी रतूड़ा पुलिस लाईन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की त्यौहार धूमधाम से मनाया, देर रात तक पुलिस के जवानों से लेकर एसपी अजय सिंह खुद कार्यक्रम में मौजूद ही नही रहे बल्कि जवानों के उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ एसपी अजय सिंह ने डांस भी किया, आईये आपको दिखाते हैं एसपी अजय सिंह का डांस..


देखें विडियों- नन्ही बच्ची और जवानों के साथ डांस करते एसपी अजय सिंह। 
वैसे तो एसपी अजय सिंह के रूद्रप्रयाग एसपी बनने के बाद पुलिस की छवि में बड़ा बदलाव आया है, आम लोगों, गरीब, निराश्रित और जरूरतमन्दों के बीच जहाॅ एसपी अजय सिंह ने पुलिस को सबसे बड़ा सहयोगी और मददगार के रूप में छवि बनाई, वही हेली टिकटों में हेराफेरी कर तीर्थयात्रियों को चूना लगाने वालों ठगों पर पहली बार शिकंजा कर जेल की हवा खलाई, पुलिस की ड्यूटी के साथ जनसेवा को प्राथमिकता देने से वो जिले में लोगों के बीच खासे लोकप्रिय भी हो रहे हैं, लेकिन 24 घण्टें काम करने वाले अपने जवानों के उत्साहवर्धन में भी वो पीछे नही रहते, पुलिस के जवानों और अन्य अधिकारियों ने जब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अपने साथ डांस करने के लिए बार अनुरोध किया तो सहर्ष मन से अपने जवानों और एक नन्ही सी बच्ची के उत्साहवर्धन के लिए उन्होने मंच पर खूब डांस भी किया। 


जानिए पुलिस क्यों धूमधाम से मनाती है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
दरअसल द्वापर युग में जब कंस को भविष्यवाणी हुई की उसकी बहन यानी देवकी और वासुदेव का का पुत्र उसकी की मृत्यु का कराण बनेगा तो कंस ने उन्हें कारागार यानी जेल में डाल दिया। इसके बाद देवकी और वासुदेव के जितने भी बच्चे हुए कंस नें सभी का वध कर दिया। लेकिन जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ तो ऐसा चमत्कार हुआ की जेल के सभी ताले टूट गए, दरवाजे अपने आप खुल गए। इतना ही नहीं जितने भी संतरी या सिपाही, द्वारपाल पहरे पर लगे थे सभी गहरी नींद में सो गए। जिसकी वजह से बालक कृष्ण का जन्म होते ही उनके पिता वासुदेव उन्हें लेकर आसानी से वृंदावन पहुंच गए और नंद बाब-यशोदा को सौंप दिया और कंस को भनक तक नहीं लगी।
श्री कृष्ण के इस माया की वजह से ही पुलिस थानों में हर साल जन्माष्टमी यानी कृष्ण जन्मोत्सव मनाती है। दरअसल बताया जाता है कि उस युग में जिस तरह कारागार था अब पुलिस जेल की पहरेदारी करती है और इस दिन जन्माष्टमी मना कर सभी पुलिसवाले भगवान कृष्ण से प्राथर्ना करते हैं कि उनके साथ इस तरह कभी कोई घटना घटित न हो जाए।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇