एक के बाद एक शिकार बना रहा आदमखोर गुलदार की दहशत! ग्रामीणों ने खुद काटी झाड़ियां..

एक के बाद एक शिकार बना रहा आदमखोर गुलदार की दहशत! ग्रामीणों ने खुद काटी झाड़ियां..
tiger in rajaji
फोटो-आदमखोर से सुरक्षा को लेकर झाड़ियों का कटान करते ग्रामीण।
महेश पंवार/रायवाला।
शनिवार को एक वृद्ध महिला पर हुए गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग के भरोसे न रहते हुए खुद ही सफाई अभियान चलाया और गांव के आस पास की झाड़ियों का कटान किया। इस दौरान गांव के युवाओं ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।

गौरतलब है कि शनिवार को वैदिक नगर निवासी फ्योंला देवी पर आदमखोर ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद से प्रतीतनगर, रायवाला गांव और खांडगांव के ग्रामीणों को भी आदमखोर का भय सताने लगा है। उल्लेखनीय है कि राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे रिहायशी क्षेत्रों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। गुलदार के हमले की सैकड़ों घटनाओं के बाद ग्रामीण दहशत में जी रहे है। पार्क प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम अब तक नही किए गए। वहीं महिला पर हमले की घटना के बाद से ग्रामीणों ने खुद ही अपनी सुरक्षा का बीड़ा उठाया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आदमखोर से बचने के लिए गांव के आस-पास उगी झाड़ियों का कटान किया।

ग्रामीण मकान सिंह, पंकज सैनी और प्रेम सिंह नेगी ने बताया कि गुलदार के हमले के बाद भी पार्क प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कोई पहल नही की गयी है। जिसके बाद उन्होने ग्रामीणों के साथ मिलकर सुरक्षा की मुहिम छेड़ी है। उनका कहना था कि गांव के आस पास झाड़ियों का कटान होने से गुलदार या अन्य जंगली जानवर के छिपे होने का खतरा नही रहेगा। ऐसा करने से किसी अप्रिय घटना घटने से बचा जा सकता है। आपको बताते चलें कि वैदिक नगर, प्रतीतनगर, गौहरीमाफी और खांडगांव ग्राम सभी राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे हुए है। और इतना ही नही इन दिनों इन क्षेत्रों में गुलदार का सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। श्रमदान करने वालों में हरिश, अरविंद, ज्ञान चंद, विष्णु थापा, सीमा देवी, अनिल चैहान, अनिता, अनुपमा देवी, सीता देवी रहे। इस दौरान गांव के युवाओं ने सभी से सतर्क रहने की अपील भी की। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇