सिंचाई नहर में गिरी कार, युवक हुआ घायल
![]() |
| फोटो-रायवाला में सिंचाई नहर में गिरी कार |
महेश पंवार/रायवाला।
सोमवार की देर रात अनियंत्रित कर सिंचाई नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते होते टल गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में कार चालक को मामूली चोट आई है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात गौहरीमाफी निवासी त्रिलोक सिंह नेगी अपनी कार में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। त्रिलोक सिंह जैसे ही प्रतीतनगर स्थित बोक्सा बस्ती के पास पहुंचे उनकी कार अनियंत्रित होकर सिंचाई नहर में जा गिरी। जिसके बाद किसी तरह त्रिलोक सिंह कार से बाहर निकले और कार को बंद किया। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस निवर्तमान उप प्रधान दिवान सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। हादसे में त्रिलोक सिंह को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि सिंचाई नहर में पानी कम था नही तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था।
