बच्चों को दी हाथियों के पर्यावरणीय महत्व की जानकारी
![]() |
| फोटो -विश्व हाथी दिवस के अवसर पर हाथियों को फलाहार खिलाते रेंज अधिकारी। |
महेश पंवार/रायवाला।
विश्व हाथी दिवस के अवसर पर राजाजी टाईगर रिजर्व की चीला रेंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों और बच्चों को हाथियों के पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी गयी। रेंज अधिकारी ने कहा कि मजबूत पर्यावरण के लिए हाथी बेहद महत्वपूर्ण है।
सोमवार को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाइडिल कालोनी के बच्चे व आसपास के लोगों को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में रेंज अधिकारी ने हाथी दिवस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वन्य जीव पर्यावरण तंत्र का अहम हिस्सा हैं। हाथी इन सब में सब से महत्वपूर्ण जीव है।

