रूद्रप्रयाग की बेटी नूतन वशिष्ट को मिला तीलू रौतेली पुरूस्कार...

रूद्रप्रयाग की नूतन वशिष्ट को मिला तीलू रौतेली पुरूस्कार...
तीलू रौतेली पुरुस्कार
फोटो- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से तीलू रौतेली पुरूस्कार प्राप्त करती नूतन वशिष्ट। 
राजेश नेगी।
रुद्रप्रयाग की कु0 नूतन वशिष्ट को मिला उत्तराखंड महिलाओं का सबसे बड़ा सम्मान तीलू रौतेली पुरुस्कार। देहरादून में एक कार्यक्रम के तहत राज्यपाल बेबी मौर्य जी और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य द्वारा नूतन को तीलू रौतेली चित्र से युक्त मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र दिया गया।


जनपद रुद्रप्रयाग के गुनाउँ गांव के गिरीश वशिष्ट और सुशीला देवी की बेटी नूतन ने ना केवल जनपद का ही नाम रोशन किया है, बल्कि प्रदेश में मॉउन्टेरिंग कर रही बेटियों या युवाओं के लिए भी नजीर पेश की है। बताते चलें कि वर्ष 2017 में नूतन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट भी फतह किया था। वह उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र की पहली एनसीसी केडेट है, जिसने सबसे छोटी उम्र में यह सफलता हासिल की है। इससे पूर्व उसने कंचनजंघा, त्रिशूल समेत 7 अन्य चोटियों को भी फतह किया था। खास बात यह कि उसकी इस उपलब्धि के लिए उसका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज है। नूतन को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भी सम्मानित किया गया है। और अब सम्मानों की फेहरिस्त में तीलू रौतेली पुरुस्कार  एक सम्मान उनके नात कि साथ और जुड़ गया है। 
तीलू रौतेली
फोटो- पुरूस्कार से सम्मानित होने के बाद बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य के साथ नूतन वशिष्ट।


तीलू रौतेली  (जन्म तिलोत्तमा देवी), गढ़वाल, उत्तराखण्ड की एक ऐसी वीरांगना जो केवल 15 वर्ष की उम्र में रणभूमि में कूद पड़ी थी और सात साल तक जिसने अपने दुश्मन राजाओं को कड़ी चुनौती दी थी। 15 से 20 वर्ष की आयु में सात युद्ध लड़ने वाली तीलू रौतेली  संभवत विश्व की एक मात्र वीरांगना है। तीलू रौतेली उर्फ तिलोत्‍तमा देवी को रानी लक्ष्‍मीबाई, चांद बीबी, झलकारी बाई, बेगम हजरत महल के समान ही देश विदेश में ख्‍याति प्राप्‍त हैं। विरांगना तीलू रौतेली के नाम पर ही महिला सशक्तिकरण विभाग हर साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और युवतियों को तीलू रौतेली महिला शक्ति पुरस्कार प्रदान करता है। इस बार भी प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 18 महिलाओं और युवतियों का ये पूरूष्कार प्रदान किया गया, रूद्रप्रयाग की नूतन वशिष्ट को भी आज तीलू रौतेली पुरुस्कार प्रदान किया गया है।  वैसे पहले जो जानकारी अखबारों में छपी थी उसमें रूद्रप्रयाग जनपद से किसी का नाम नही था लेकिन आज अखबारों की खबरों से इतर रूद्रप्रयाग से नूतन वशिष्ट का नाम तीलू रौतेली पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।  

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇