हरीश थपलियाल/उत्तरकाशी।
चिन्यालीसौड़ स्थित नगुण गाड में गंगोत्री हाईवे पर जंगलात बैरियर से 30 मीटर आगे मोटर साइकिल और ट्रक की भिड़ंत हो गई।। भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।। सूचना मिलते ही धरासू पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे को मृत घोषित कर दिया।।।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे धरासू पुलिस को सूचना मिली कि एक मोटर साइकिल और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हुई है, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति को कॉफी चोटें आईं हैं।।।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक अनियंत्रित हुई जिसके चलते हादसा हुआ। मृतक सुमन नौटियाल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम क्यारी नाला गांव का रहनेवाला था।। उत्तरकाशी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र चौहान ने मीडिया को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस औऱ 108 एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी गई। लेकिन पुलिस तो समय पर पँहुची मगर 108 एम्बुलेंस सेवा देरी से पँहुची, तब तक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया था।। जिससे आपातकाल 108 सेवा की पोल खुल कर रह गई।।
