दूसरे चरण में स्वछता अभियान का हुआ समापन्न...
![]() |
| तिलवाड़ा : दूसरे चरण में स्वछता अभियान का हुआ समापन्न |
हरीश चंद्र/तिलवाड़ा।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चल रही रुद्रप्रयाग जिले के नगर पंचायतो में स्वच्छता अभियान का दूसरे चरण का दौरा रविवार को समापन्न हो गया है। रविवार को जिले के समस्त नगर पंचायतो के सभी वार्डो में कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा नगर पंचायतो में जैविक व अजैविक कूड़ा को इकट्ठा किया गया, जिसमें नगर पंचायत तिलबड़ा के चारो वार्डो में भी स्वछता अभियान व कूड़ा को इकठ्ठा किया।
अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष संजू जगवाड ने कहा कि नगर में स्वच्छता अभियान विगत एक महीने से चल रहा था और जिसमे नगर के समस्त कर्मचारियों व स्वजल के अधिकारी और विघालय के छात्र छात्रों ने अभियान को नगर पंचायत के चारो वार्डो में घर घर मे जा कर चलाया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान व कूड़ा इकठ्ठा करने में हमने नगर के चारो वार्डो में सर्वे कर कुछ परिवारों की लिस्ट तैयार की है जिन परिवारों अपने घर मे जैविक व अजैविक कूड़ा को अलग अलग रूप में हमे इकट्ठा दिया। और अपने घर मे स्वच्छता बनाई रखी उन परिवारों को जिलाधिकारी के माध्यम से समान्नित किया जायेगा और चारो वार्डो में प्रथम,दुतिया, व तृतीया लक्की विजेता को जिलाधिकारी के द्वारा समान्नित भी किया जायेगा। अभियान में नगर के चारो वार्डो के सभासद सजय रावत, प्रदीप भंडारी, चाँदनी देवी, शशि देवी, व अधिशासी अधिकारी रविराज सिंह बगारी ओर राजकीय इंटर कालेज तिलकनगर के छात्र छात्राओं ने भी अभियान को चलाया इस मौके पर तहसीलदार जखोली, सालनी मौर्य, श्रेष्ठ गुनसोला, एम एस बिष्ट, स्वछता निरीक्षण नागेन्द्र सिंह राणा, हेमन्त तिवाड़ी, रविन्द्र सिंह व दीपक, मनोज, अनुज, राहुल, रोहित, कुसुम, अंकिता, अंकुश अंजलि, अभियान में मौजूद थे।
