विजयपाल रावत के नेतृत्व में कांग्रेसीयों ने सीएम योगी का फुका पुतला, लगाया तानाशाही का आरोप..

विजयपाल रावत के नेतृत्व में कांग्रेसीयों ने फुका सीएम योगी का पुतला, लगाया तानाशाही का आरोप.. 
संजय शर्मा। 
ऋषिकेश। सोनभद्र गोलीकाण्ड में पीड़ित परिवारो से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियकां गांधी को मीर्जापुर सीमा में रोकने के विरोध में उत्तराखण्ड़ प्रदेश कांग्रेस गरीब बेघर प्रकोष्ठ ने रोष प्रकट कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फुका। 

श्यामपुर बाईपास तिराहे पर कांग्रेस से जुड़े कार्यकताओं ने उत्तराखण्ड़ प्रदेश कांग्रेस गरीब बेघर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजयपाल सिंह रावत के नेतृत्व में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फुक जोरदार प्रर्दशन किया। इस दौरान उत्तराखण्ड़ प्रदेश कांग्रेस गरीब बेघर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि उत्तरप्रदेश में तानाशाही के चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवारो से मिलने से रोका जा रहा है। सीएम योग आदित्यनाथ यूपी में लोकतन्त्र की हत्या कर रहे हैं। 

प्रर्दशन करने व पूतला फूकने वालों में वरिष्ठ नेता देवी प्रसाद, सोहन सिंह रौतेला, जय सिंह रावत, अशोक राणा, अर्जुन रावत, केशव राम, देवेन्द्र रावत, विरेन्द्र प्रसाद, अनिश खान आदि मौजूद थे। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇