6 महीने पहले हुई थी सगाई, लेकिन अब दोनों ने कर दिया सुसाइड! जानिए पूरी कहानी..
संजय शर्मा।
देहरादून। देहरादून से एक चैकानें वाली खबर सामने आ रही है, 6 माह पूर्व ही संगाई के बन्धन से जुड़े एक जोड़े ने फंदे पर लटकर जान दे दी बताया जा रहा है कि दोनों की सगाई हो चुकी थी और कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी। लेकिन इस बीच बीते बुधवार को दोनों ने एक के बाद एक करके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
देहरादून। देहरादून से एक चैकानें वाली खबर सामने आ रही है, 6 माह पूर्व ही संगाई के बन्धन से जुड़े एक जोड़े ने फंदे पर लटकर जान दे दी बताया जा रहा है कि दोनों की सगाई हो चुकी थी और कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी। लेकिन इस बीच बीते बुधवार को दोनों ने एक के बाद एक करके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पढें- सुपर एक्सक्लूसिव- जिला कांग्रेस रूद्रप्रयाग के व्हाट्सप्प ग्रुप में सीनियर नेता ने फैलाई अश्लीलता! कांग्रेस में मचा है हड़कम्प!
दरअसल बताया जा रहा है कि युवती अपने मंगेतर से नाराज चल रही थी, जिसके बाद बुधवार को उसने फांसी लगा ली, युवती की मौत की खबर सुनने के बाद युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देहरादून के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र की इंदर रोड की रहने वाली यूवती का नाम सुखमाया बताया जा रहा है, जबकि युवक सूरज थापा नेहरू कालोनी के नौका दौड़वाला का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों की सगाई छह महीने पहले ही हुई थी, दोनों के रिश्ते से उनके परिवार वाले खुश थे लेकिन पिछले कुछ महिनों से यूवती अपने मंगेतर के परेशान चल रही थी, जिसके बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
पढें-पार्ट-2- जिला कांग्रेस रूद्रप्रयाग ग्रुप में अश्लीलता फैलाने वाले नेताजी का मोबाईल खोया! एक्शन में कांग्रेस!
बताया जा रहा है कि बुद्धवार दोपहर करीब 11 बजे में सुखमाया ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी, वही जब इस बात का पता उसके मंगेतर सूरज को चला तो वह परेशान हो उठा और शाम करीब साढे 5 बजे उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सूरज बेरोजगार था लेकिन सूरज को नशे की लत थी। इस बात को लेकर भी सुखमाया नाराज थी। साथ ही सुखमाया और सूरज में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। किस बात को लेकर इतनी बडी अनबन हुई ये तो अभी भी रहस्य बना हुआ है, लेकिन पुलिस अब दोनों के मोबाइल फोन के जरीए हुई बातचीत की सीडीआर मंगा रही है, जिसके बाद ही कुछ बात निकलकर सामने आ सकती है।
पढें- पार्ट-3 नेताजी के चक्कर में बदनाम हुई रूद्रप्रयाग काग्रेंस, नाम न खुलने से शक की निगाह में कई नेता, सड़कों पर उतरेगी युवा व महिला कांग्रेस!
पहले भी सुखमाया ने ने किया था आत्महत्या का प्रयास।
सूत्रों की जानकारी के मुताबिक सुखमाया ने हाल ही में दो महीने पूर्व भी खुदकुशी का असफल प्रयास किया था। लेकिन तब उसकी जान किसी तरह बचा ली गई थी। वहीं, पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि सुखमाया अपने मंगेतर सुरज सूरज थापा की नशे की लत को लेकर परेशान थी। और आखिरकार सुखमाया ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उसके मंगेतर ने भी परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वैसे पूरी कहानी का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पायेगा।
