आयु,आरोग्य ओर आनंद के लिए संजीवनी है योग...

हरीश थपलियाल, उत्तरकाशी। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में जवानों ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास मे एसपी पंकज भट्ट,सीओ कमल सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक  हीरा लाल  शामिल थे। एसपी भट्ट  कि  प्रचार प्रसार के अभाव के कारण अभी आम लोगों का अधिक जुड़ाव इससे नहीं हो पाया है। जिले भर के मोरी, धरासू,  मनेरी, बड़कोट, हर्षिल, पुरोला के थानों एवं पुलिस लाइन के जवान निश्चित स्थान पर योग्य प्रशिक्षकों द्वारा सुबह 5:30 बजे से 7 बजे तक योग किया गया। 

शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित योग शिविर को सम्बोधित करते हुए एसपी पंकज भट्ट ने  कहा कि योग मुस्कुराहट, आयु, आनन्द एवं आरोग्य के लिए संजीवनी है।मुस्कुराहट अद्भुत सम्पदा है। जितना बांटे उतनी ही बढ़ती है। मुस्कुराहट आत्मा का स्वभाव है एवं अहंकार का पराभाव है। घृणा, अहंकार, द्वेष, ईर्ष्या आदि भावनाओं के कारण परिवार टूट रहे हैं। सामाजिक रिश्ते विखर रहे हैं।।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇