उत्तराखंड समाचार: यहाॅ श्रमिकों को वितरित की गयी निशुल्क 300 सिलाई मशीनें!

उत्तराखंड समाचार : ऋषिकेश। क्या आपको पता है आपके यहाॅ मौजूद श्रम कार्यालय से आपको काफी फायदें हो सकते हैं, खासकर मजदूर वर्ग को तो श्रम विभाग की कई योजनाओं में फायदा मिल सकता है, श्रम विभाग ने ऋषिकेश में भी श्रमिकों को 300 सिलाई मशीनो का निशुल्क वितरण किया, जिससे अब आने वाले समय में वो स्वाबलम्बी बन कर स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ सके, पूरी खबर देखिए। 
श्रमिकों को वितरित की गयी निशुल्क 300 सिलाई मशीनें!

सुभाष तिवारी
ऋषिकेश में श्रम कार्यालय द्वारा विभाग में उपस्थित पंजीकृत श्रमिकों के मध्य 300 सिलाई मशीनो का निशुल्क वितरण किया गया। श्रम इंस्पेक्टर राम छट्ठू द्वारा अवगत कराया गया कि श्रम विभाग द्वारा विभाग में पंजीकृत श्रमिको  की आर्थिकी सुधारने व उनके कार्य को सरल बनाने के उद्देश्य से उन्हें समय समय पर भिन्न भिन्न प्रकार से भिन्न भिन्न कार्यो  हेतु आर्थिक सहायताएं उपलब्ध कराने के साथ साथ सिलाई मशीनें ,साईकिल इत्यादि वस्तुए  भी निशुल्क वितरित की जाती है। 
लेबर ई इंस्पेक्टर राम छट्ठू  द्वारा अवगत कराया गया कि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 के प्राविधानों के अंतर्गत पंजीकृत पात्र कामगारों तथा मनरेगा में नियोजित निर्माण श्रमिको  हेतु सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं वर्तमान में संचालित है ,इन योजनाओं के बारे में श्रम कार्यालय में इस अवसर पर उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  के वरिष्ठ  प्राविधिक कार्यकर्ता विनोद कुमार मिश्र ,मनोहर सिंह चैहान, सुभाष तिवाड़ी, मीनाक्षी कपरवान ने उपस्थित सभी श्रमिको को उनके विधिक श्रम अधिकारों व श्रमिकों हेतु सरकार द्वारा वर्तमान में संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇