BREAKING: कर्नाटक के यात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 यात्री थे सवार, 2 हायर सेंटर रैफर।।

BADKOT-YAMNOTRI-HAI-WAY
उत्तरकाशी।।  बड़कोट-यमुनोत्री हाइवे पर तुनालका के पास यात्री से भरा वाहन  अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि  वाहन संख्या- UP-32-EU- 2191 Yogya Estos  बड़कोट से नौगांव की ओर जा रहा था। मौके पर पँहुची बड़कोट पुलिस ने वाहन में सवार गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को CHC नौगांव पंहुचाया जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रैफर किया। पूरा मामला देर-रात का बताया जा रहा है।   सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।।

घायलो का विवरण-

1- श्री प्रकाश पुत्र विश्वनाथ, 42 वर्ष, निवासी- बडसंग बोनी गुलदार पेट चनमन्ना कितुर कर्नाटक।(रैफर देहरादून)
2-  अन्नपूर्णा प्रकाश हिरेमट उम्र 32 वर्ष, उपरोक्त
3- विश्वानाथ शिवशंकर अय्यर हिरेमट उम्र 72 वर्ष, (रैफर देहरादून)
4- श्रीमती प्रेमा विश्वनाथ हिरमेट उम्र 68 वर्ष,
5- राजू पुत्र हरगोविंद सिंह, वर्ष 356 निवासी-कुशालपुर मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश। (वाहन चालक)

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇