Exclusive- तीरथ की जीत में रूद्रप्रयाग की बड़ी भूमिका, पढिए विश्लेषण..

तीरथ सिंह रावत
पहाड़ी खबरनामा। 
अपनी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उत्तराखण्ड़ की सबसे कठिन लोकसभा सीट माने जाने वाली गढ़वाल लोकसभा सीट में तीरथ सिंह रावत की लगभग 2 लाख 85 हजार मतों से बड़ी विजय हुई है, गढ़वाल लोकसभा सीट को कठिन इसलिए माना जाता है क्योकि गढ़वाल लोकसभा सीट एकमात्र ऐसी सीट है जिसमें सम्मलित 14 विधानसभाओं का विस्तार गढ़वाल से लेकर कुमाऊ तक दोनों मण्डलों मे हैं, गढ़वाल लोकसभा सीट में सदूरवर्ती जिला चमोली के क्षेत्र हंै वही रूद्रप्रयाग, पौड़ी के क्षेत्र भी है तो प्रदेश के दूसरे छोर पर स्थित नैनीताल जिले की रामनगर विधानसभा भी सम्मलित है, ऐसे में रूद्रप्रयाग जिले का बीजेपी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत की जीत में बड़ा योगदान रहा है, हमारे इस छोटे से विश्लेषण को देखिए और समझिए....
रूद्रप्रयाग जिले में तीरथ सिंह रावत की जीत का विवरण
रूद्रप्रयाग जिले में तीरथ सिंह रावत की जीत का विवरण
विवरण
रूद्रप्रयाग
केदारनाथ
योग
कुल मत
55115
54040
109155
तीरथ सिंह रावत
39302
37240
76542
मनीष खण्डूडी
12784
14283
27067
26518
22957
49475
जीत का अन्तर
49475
तीरथ का मत प्रतिशत
70.2
अब आपको पौड़ी लोकसभा का सक्षिप्त विवरण देते हैं- 
गढ़वाल लोकसभा सीट का विवरण
कुल मत (Voting)
721349
तीरथ सिंह रावत
487613
मनीष खण्डूडी
202610
जीत का अन्तर
285003
तीरथ का मत प्रतिशत
67.597377
ऊपर दिए दोनों विवरणों को देख वैसे आपने खुल आंकल कर दिया होगा कि रूद्रप्रयाग जिले का तीरथ सिंह रावत की जीत में क्या योगदान है वैसे हम भी आपको बता देते हैं कि गढ़वाल लोकसभा सीट में तीरथ की कुल जीत 2,85,003 मतों से हुई तो छोटे दो विधानसभाओं वाले रूद्रप्रयाग जिले में तीरथ सिंह रावत को 1,09,155 पड़े मतों में से 76,542 मत मिले जो कि कुल मतो का 70.2 प्रतिशत मत पड़ा जबकि पूरी लोकसभा क्षेत्रों में औसतन 67.6 मत पड़ा, ऐसे में रूद्रप्रयाग में करीब 9 प्रतिशत अधिक मत प्रतिशत पड़ा, वही वोटों में रूपांतरित किया जाए तो तीरथ की जीत 2,85,003 मतो से हुई जिसमें से करीब 50 हजार(49,475) मतों का बढ़त तीरथ ने रूद्रप्रयाग से बनायी, वैसे प्रति विधानसभा औसत की बात की जाए तो  2,85,003 की जीत में 14 विधानसभाओं का योगदान है जिसमें औसतन 20,357 प्रति विधानसभा के हिसाब से रूद्रप्रयाग की दो विधानसभा में औसतन 40,714 मत है लेकिन रूद्रप्रयाग से औसत से 8,760 अधिक मत पड़े।
अब आपको बताते हैं कि पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में तीरथ समेत सभी प्रत्याशीयों को कितने मत पडे- 
Uttarakhand-Garhwal
Results
N.
Candidate
Party
EVM Votes
Total Votes
% of Votes
1
Tirath Singh Rawat
bjp
487613
487613
67.6
2
Manish Khanduri
Congress
202610
202610
28.09
3
Dilendrr Pal Singh
UKD (Democratic)
5212
5212
0.72
4
Dr. Mukesh Semwal
S.U.C.O.I.
1404
1404
0.19
(COMMUNIST)
5
Shanti Prasad Bhatt
UKD
1877
1877
0.26
6
Anandmani Dutt Joshi
Indep.
1429
1429
0.2
7
Bhagwat Prasad
Indep.
1581
1581
0.22
8
Dr. Ramendra S. Bhandari
Indep.
2165
2165
0.3
9
Vinod Prasad Notiyal
I Indep.
5277
5277
0.73
10
NOTA
-
12181
12181
1.69
Total
721349
721349
100
तो अब आपने समझ लिया होगा कि रूद्रप्रयाग जनपद का तीरथ सिंह रावत की जीत में क्या योगदान रहा, इसमें इस बात का जिक्र करना भी हम जरूरी समझते हैं कि बहुत कम लोगों को पता होगा कि तीरथ सिंह रावत पहले भी रूद्रप्रयाग का उत्तरप्रदेश विधान परिषद में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, इसका भी बड़ा फायदा तीरथ को मिला है, वो गढ़वाल क्षेत्र से उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य यानी एमएलसी रहे हैं जिसमें रूद्रप्रयाग जिला भी आता है, और अब एक बार फिर तीरथ सिंह रावत को रूद्रप्रयाग समेत गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व का मौका मिला है, बाकी बातें तो आगे होती रहेंगी। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇