बैकिंगः इन्तजार खत्म,बाबा केदार के लिए शुरू हुई हेली सेवाऐं..

kedarnath helicopter service
बाबा केदार के लिए शुरू हुई हेली सेवाऐं
हरीश चन्द्र/केदारनाथ।
देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी भरी खबर है, लम्बे इन्तजार के बाद आखिरकार बाबा केदार के लिए आज सुबह से हेली सेवाऐं शुरू हो गयी हैं, डीजीसीए की अनुमति के बाद आज सुबह से ही श्रद्धालु हेली सेवा के जरीए केदारनाथ पहुचने लगे हैं, इससे बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को हेली सेवा का इंतजार खत्म हो गया, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेली सेवा शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे, आज सुबह से 5 कम्पनीयों ने केदारनाथ के लिए अपनी सेवाऐं शुरू कर दी हैं, केदारनाथ के लिए 9 हेलीपैडों से ये सेवाऐं चल रही हैं, कई श्रद्धालुओं ने एडवांस बुकिंग भी करा रखी है, उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथारिटी (यूकाडा) की ओर से हेली सेवा के टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को डीजीसीए ने हेलीपैडों का निरीक्षण भी किया था, 
इसमें टीम ने हेलीपैडों में सुरक्षा प्रबंध और हेलीकाप्टरों की तकनीकी रूप से फिटनेस की जांच की, मानकों के अनुरूप कंपनियों के इंतजाम पूरे होेने पर डीजीसीए ने हेली सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी थी, केदारनाथ धाम के लिए फाटा, सेरसी, गुप्तकाशी स्थित नौ हेलीपैडों से हेली सेवा संचालित हो रही हैं,

ये कंपनियां करेंगी हेली सेवा का संचालन

हेलीपैड               हेली कंपनी
गुप्तकाशी          आर्यन एविएशन, एरो क्राफ्ट
सेरसी                हिमालयन हैरिटेज, ग्लोबल वेस्ट्रा
फाटा                 पवन हंस, इंडो क्राफ्ट, यूटी एयर, खंभी एविएशन

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇